मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने जेल से भेजा दिल्‍लवासियों के लिए संदेश, साझा कर पत्‍नी सुनीता हुईं भावुक

केजरीवाल का संदेश
केजरीवाल का संदेश साझा करतीं पत्‍नी सुनीता।

आरयू वेब टीम। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पत्‍नी सुनीता केजरीवाल ने पति अरविंद का वह संदेश जनता के सामने पढ़ा, जो उन्होंने दिल्‍लवासियों के लिए जेल से भेजा है। सुनीता ने भावुक होते हुए कहा कि करोड़ों लोगों की दुआएं केजरीवाल के साथ हैं। दिल्ली के लोग मंदिर जाकर केजरीवाल के लिए दुआ मांगें। केजरीवाल ने अपना हर वादा निभाया है। वह बहुत मजबूत हैं और लोहे के बने हैं।

केजरीवाल की पत्‍नी सुनीता ने प्रेसवार्ता कर आज बताया दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘मैं आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से भी अपील करता हूं कि मेरे जेल जाने से समाज कल्याण और जन कल्याण का काम नहीं रुकना चाहिए। भाजपा वालों से नफरत मत करो। वे हमारे भाई-बहन हैं। मैं जल्द ही वापस आउंगा।’ साथ ही कहा, ‘भारत के अंदर और बाहर कई ताकतें हैं जो देश को कमजोर कर रही हैं। हमें सतर्क रहना होगा, इन ताकतों को पहचानना होगा और उन्हें हराना होगा।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से पहले आखिरकार ED ने दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार

साथ ही कहा कि दिल्ली में महिलाएं सोच रही होंगी कि केजरीवाल सलाखों के पीछे हैं। कौन जानता है कि उन्हें एक हजार रुपये मिलेंगे या नहीं। मैं उनसे अपील करता हूं कि वे अपने भाई, अपने बेटे पर भरोसा करें। ऐसी कोई जेल नहीं है जो उसे लंबे समय तक सलाखों के पीछे रख सके। मैं जल्द ही बाहर आऊंगा और अपना वादा निभाऊंगा।’

यह भी पढ़ें- केजरीवाल की गिरफ्तारी से आक्रोशित AAP कार्यकर्ताओं का लखनऊ में प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की