यूपी में वाल्मिकी जयंती पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

वाल्मिकी जयंती

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर योगी सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके चलते प्रदेश में सरकारी और निजी स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे। हालांकि बैंकों को लेकर स्थिति अलग हो सकती है, इसलिए बैंक जाने से पहले संबंधित शाखा से जानकारी लेना जरूरी है। सरकार की साल 2026 की अवकाश सूची में भी इस दिन महर्षि वाल्मीकि जयंती छुट्टी का जिक्र है।

दरअसल उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग ने पहले 17 नवंबर 2025 को साल 2026 की छुट्टियों की लिस्ट जारी की थी, उसमें महर्षि वाल्मीकि जयंती के लिए 26 अक्टूबर 2026को केवल रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे घोषित किया गया था। वहीं सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेश के सभी 75 जिलों में महर्षि वाल्मीकि मंदिरों और रामायण से जुड़े प्रमुख स्थलों पर दीपदान, रामायण पाठ, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- यूपी: स्मार्ट मीटर का रात में बैलेंस खत्म होने व अवकाश पर नहीं कटेगी बिजली, ऊर्जा मंत्री ने दिया निर्देश

कार्यक्रम जनपद, तहसील और विकासखंड स्तर पर होंगे। आयोजन स्थलों पर पूजन-हवन, दीप प्रज्ज्वलन, रामायण पाठ और लव-कुश प्रसंग से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने सभी स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, ध्वनि, प्रकाश और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा राजापुर स्थित तुलसीदास आश्रम, कानपुर के बिठूर स्थित वाल्मीकि आश्रम, श्रावस्ती, अयोध्या और प्रयागराज समेत कई स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। सरकार इन आयोजनों के जरिए स्थानीय कलाकारों को भी मंच उपलब्ध कराएगी।

यह भी पढ़ें- यूपी के परिषदीय स्‍कूलों की छुट्टी का कैलेंडर जारी, जानें कब-कब रहेंगे बंद