ह्रदय नारायण बने विधानसभा अध्‍यक्ष

Hriday Narayan made assembly speaker

आरयू ब्‍यूरो

लखनऊ। वरिष्‍ठ नेता ह्रदय नारायण दीक्षित को आज भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष चुना लिया है। विधानभवन में अध्यक्ष चुने जाने पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने शुभकामना दी और सदन में उपस्थित विधायकों भी मिले।

ह्रदय नारायाण उन्नाव के भगवंतनगर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे हैं। वह एक वरिष्‍ठ नेता होने के साथ ही कवि भी हैं। हृदय नारायण दीक्षित संसदीय कार्य मंत्री रह चुके हैं। सदन में कार्य करने का उनका लंबा अनुभव है। वह चार बार विधायक और विधान परिषद सदस्य रह चुके हैं। इसके साथ ही विधान परिषद में वह बीजेपी नेता के रूप में जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।  हृदय इस बार उन्नाव के भगवंतनगर से विधायक निर्वाचित हुए हैं। ह्रदय का विधानसभा अध्‍यक्ष बनना तब ही तय हो गया था जब मुख्यमंत्री योगी के शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया था।

तभी से यह माना जा रहा था कि वह विधानसभा अध्यक्ष बनाया जाएगा। मंगलवार को पार्टी के निर्देश पर हृदय नारायण ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए अपना नामांकन किया था। नामांकन के वक्‍त भाजपा के दर्जन भर से अधिक विधायक एवं प्रदेश सरकार के मंत्री के साथ-साथ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी मौजूद थे। आज इसकीऔपचारिक घोषणा की गई है।

लोकभवन में विधान मंडल दल की बैठक में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने विधायकों को नसीहत दी और सुशासन का पाठ पढ़ाया उन्‍होंने कहा कि विधायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही विधायकों को सचेत करते हुए कहा कि सरकारी आवास में रहें और विवादों से बचे।