इस तरह लगाएं घर में तुलसी का पौधा, निगेटिव ऊर्जा होगी नष्ट

तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा।

आरयू वेब टीम। वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे तुलसी के पौधे के बारे में। आपने अधिकतर घरों में तुलसी का पौधा लगा देखा होगा। तुलसी का पौधा वास्तु की दृष्टि से बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे घर में लगाने से वास्तु सम्बन्धी समस्या समाप्त होते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी के पौधे के लिये उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए। इन दिशाओं में तुलसी का पौधा लगाना घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करने वाला होता है। इसके अलावा आप ईशान कोण, यानि उत्तर-पूर्व दिशा में भी तुलसी का पौधा लगा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि घर की दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। अन्यथा यह आपको फायदा देने के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है।

यह भी पढ़ें- भूलकर भी घर में ना लगाएं ये पेड़, वरना उठाना पड़ सकता है आर्थिक नुकसान

शास्त्रों में तुलसी के पौधे को लक्ष्मी का रूप बताया गया है, यानि जहां पर तुलसी होती है वहां लक्ष्मी जी का आगमन होता ही है। यह एक अद्भुत औषधिय पौधा है। तुलसी का पौधा घर में लगाने से निगेटिव ऊर्जा नष्ट होती है और पॉजिटिव ऊर्जा बढ़ती है। तुलसी का पौधा घर में आने वाली निगेटिविटी को रोकने के लिये भी एक अच्छा उपाय है। साथ ही यह परिवार की आर्थिक स्थिति के लिये भी शुभ होती है।

तुलसी का पौधा घर में होने से मन को शांति और प्रसन्नता मिलती है। वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा तुलसी के पौधे के बारे में, उम्मीद है आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर अपने घर का वास्तु ठीक करेंगे।

यह भी पढ़ें- यह रत्‍न पहनेंगे तो खुल जाएंगे तरक्‍की के दरवाजे