आरयू ब्यूरो,
लखनऊ। अगले साल गुरूनानक देव महाराज के 550वें प्रकाश उत्सव को योगी सरकार भव्य रूप से मनाएगी। जिसकी शुरूआज इस प्रकाश पर्व से ही कर दी जाएगी। ये बातें रविवार को बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित सिख समाज की बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कही।
उन्होंने कहा कि गुरूनानक जी के प्रकाश पर्व को समर्पित कार्यक्रम के तहत इस माह लखनऊ में पूरे प्रदेश से भाजपा से जुड़े सिख कार्यकर्ता तथा वरिष्ठजनों को लेकर लगभग दो हजार लोगों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को तैयारी करने के साथ ही तिथि सुनिश्चित करने की बात करते हुए बताया कि सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित संगठन के प्रमुखजनों की भागेदारी रहेगी।
यह भी पढ़ें- विवेक तिवारी के परिवार से मिलकर बोले केशव मौर्या, बोले दोषियों को कठोरतम दंड देगी सरकार
राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलख ने भी बैठक को संबोधित किया। कार्यक्रम का संयोजक गुरूविन्दर सिंह छाबड़ा व विक्की सदस्य पंजाबी अकादमी यूपी ने बैठक का संचालन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश पंजाबी आकादमी के उपाध्यक्ष इकबाल सिंह, जसविंदर सिंह, जगनैन सिंह नीटू, जगदीश साधना, गुरूभाग सिंह, अल्पसंख्यक सदस्य परविन्दर सिंह, सुख दर्शन सिंह वेदी, सहमीडिया प्रभारी सत्यवीर सिंह राजू, पूर्व पार्षद राजेंद्र सिंह दुआ, लखविन्दर सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के कानपुर क्षेत्र के अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष परजीत सिंह (पम्मे) समेत करीब दो दर्जन जिलों से सिख समाज के पदाधिकरी तथा सरकार में नामित सदस्य मौजूद रहें।




















