आरयू वेब टीम। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस बेहद ही मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस की मां किम फर्नांडिस का रविवार को निधन हो गया है। पिछले कुछ दिनों से उनकी मां का मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा था, जिसके बाद आज उन्होंने दुनिया को छोड़ दिया।
दरअसल, जैकलीन की मां को 24 मार्च को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक उनकी मां को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। एक्ट्रेस भी अपनी मां से मिलने के लिए मास्क पहनकर अस्पताल पहुंची थीं। उन्हें अस्पताल के एंट्रेंस गेट पर पैपराजी ने स्पॉट किया था।
यह भी पढ़ें- काजोल-रानी मुखर्जी के चाचा का निधन, दिग्गज एक्टर ने 83 की उम्र में ली आखिरी सांस
जैकलीन फर्नांडिस अपनी मां किम के साथ काफी क्लोज थीं। वो उन्हें अपनी “बेस्ट फ्रेंड” मानती थीं और अपनी हर एक बात उनसे शेयर करती थीं। एक्ट्रेस ने एक बार बताया था कि उनकी मां ने उनका हर मुश्किल समय में साथ दिया है और उनके लिए एक ताकत की तरह खड़ी रही हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस की मां के चले जाने से जैकलीन अकेले रह गई हैं।
बता दें, जैकलीन की मां मलेशियन थी और एयर होस्टेस रह चुकी थीं। वहीं पिता एक बिजनेसमैन हैं, जबकि एक्ट्रेस के दो बड़े भाई और एक बहन भी है।