आरयू वेब टीम। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की आधिकारिक रूप से राजनीति में एंट्री हो गई। निशांत कुमार ने रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान निशांत ने कहा कि वे पार्टी कार्यालय जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करने आए हैं। सक्रिय सदस्य बनके पार्टी का ख्याल रखने का प्रयास करेंगे। साथ ही कहा, पिताजी ने राज्यसभा जाने का फैसला लिया है। ये उनके निजी फैसला है, वे इसे स्वीकार करता हैं। ‘वे फैसले का आदर करते हैं। हम सब मेरे पिताजी के मार्गदर्शन में काम करेंगे।
अपने पहले राजनीतिक संबोधन में निशांत कुमार ने कहा, ‘यहां पर मौजूद आप सभी लोगों का अभिनंदन है। आप लोगों ने अपना कीमती समय निकाला। आप सबका स्वागत है। आपको नमन और आभार व्यक्त करता हूं।’ निशांत ने कहा कि पार्टी और जनता ने मुझ पर विश्वास किया है। मैं उसे पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा. पार्टी कार्यकर्ता के हिसाब से पार्टी संगठन को मजबूत करने का प्रयास करूंगा।’
निशांत ने आगे कहा,’ उनके पिताजी ने 20 साल में जो किया, उसे जनता तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा। पिताजी ने 20 साल में जो भी काम किया है, वह सबको याद रहेगा। मुझे गर्व है। मेरे पिता ने 20 साल के लिए जो किया है, उसमें बिहार और देशवासियों को गर्व है। आप सभी पार्टी कार्यकर्ता जमीन स्तर के कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता बिहार की जनता, देश की जनता सबसे मेरा अनुरोध है कि आप मेरे पिताजी के विश्वास को बनाए रखें और अपना मनोबल कायम रखें।’
यह भी पढ़ें- भाजपा ने नीतीश कुमार का हाइजैक कर किया JDU खत्म करने की साजिश: तेजस्वी यादव
वहीं निशांत कुमार के राजनीतिक सफर के आगाज को लेकर प्रदेश जदयू कार्यालय में भव्य आयोजन किया गया था। प्रदेश जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।




















