कर्नाटक में पुलिस के डर से जिलेटिन नष्ट करने कि कोशिश के दौरान ब्लास्ट, छह की मौत

जिलेटिन स्टिक ब्लास्ट
धमाके से उठतीं आग की लपटें।

आरयू वेब टीम। कर्नाटक में मंगलवार को भीषण हादसा हो गया है। राज्य के चिकबल्लापुर में जिलेटिन स्टिक में धमाका होने से छह लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने गैर-कानूनी तरीके से जिलेटिन के स्टीक रखे थे। हादसा उस समय हुआ जब सूचना मिलने के बाद पुलिस छापे मारने जा रही थी। इस बारे में उन लोगों को पुलिस के आने की जानकारी हो गई, तो पकड़े जाने के डर से वह इसे नष्ट करने की कोशिश कर रहे थे इसी दौरान जिलेटिन में ब्लास्ट हो गया। इस धमाके में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बैडमिंटन की अवैध कोटिंग फैक्ट्री में ब्लास्ट, तीन मजदूर झुलसे

पुलिस के अनुसार घटना पेरसेंड्रा के पास हिरेनगावल्ली में हुई। जिलेटिन की छड़ों के उपयोग के खिलाफ स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद सात फरवरी को पुलिस द्वारा खदान को बंद कर दिया गया था, फिर भी यह पूरी तरह से जारी रहा, जिसके बाद कुछ दिनों पहले एक और छापा मारा गया और ठेकेदार को जिलेटिन का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी गई। पुलिस का कहना है कि खानों के मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने अवैध रूप से विस्फोटक जमा किए थे। उन्होंने कहा कि मामले की पुलिस जांच जारी है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के चिकबलपुर में हुई दुर्घटना पर दुख जताया और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने कहा कि जिला प्रभारी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें- मुंबई: घर में चल रही शादी की तैयारियों के बीच हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, 20 लोग घायल