गैस की किल्लत पर बोले केजरीवाल, PM मोदी ने की बड़ी गलती, सीधे ईरान के खिलाफ हुए खड़े

केजरीवाल
प्रेसवार्ता में बोलते केजरीवाल।

आरयू वेब टीम। देशभर में गैस की किल्लत का असर अब होटलों, रेस्टोरेंट और कई इंडस्ट्री पर भी दिखना शुरू हो गया है। इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे बड़ी गलती की है। किसी भी युद्ध में हमें किसी पक्ष का साथ नहीं देना चाहिए था। हमें न्यूट्रल रहना चाहिए था, लेकिन पीएम सीधे जाकर इजरायल-अमेरिका के साथ और ईरान के खिलाफ खड़े हो गए।

अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि इस समय देश एक गंभीर संकट से गुजर रहा है। देश में एलपीजी गैस की भारी किल्लत हो गई है। इसका कारण है कि पूरे देश में डेली प्रोडक्शन का 50 फीसदी ही प्रोड्यूस हो रहा है। हमारे देश में एलपीजी की जितनी खपत है उसका 60 फीसदी हम आयात करते हैं। उस 60 फीसदी का 90 परसेंट स्ट्रेट ऑफ होर्मूस से आता है। यह भारत के लिए बंद हो गया। अब देश में केवल 50-55 प्रतिशत एलपीजी ही मिल रही है।”

केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे बड़ी गलती की है। किसी भी युद्ध में हमें किसी पक्ष का साथ नहीं देना चाहिए था। हमें न्यूट्रल रहना चाहिए था। भारत की विदेश नीति पिछले 75 साल से चली आ रही थी, जिसे पीएम मोदी ने चंद दिनों के अंदर ध्वस्त कर दिया। वो सीधे जाकर इजरायल-अमेरिका के साथ और ईरान के खिलाफ खड़े हो गए। युद्ध शुरू होने के एक दिन पहले उन्हें इजरायल जाने की क्या जरूरत थी?

वहीं आप प्रमुख ने बताया कि “इसका सबसे बड़ा खामियाजा रेस्टोरेंट और होटल बर्दाश्त कर रहे हैं। सरकार ने आदेश जारी किया है कि रेस्टोरेंट और होटल को एलपीजी गैस मुहैया नहीं कराई जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर रेस्टोरेंट और होटल इन सिलेंडरों के स्टॉक नहीं रख सकते। उन्हें डेली सिलेंडर सप्लाई किए जाते हैं। अब एकदम से एलपीजी बंद हो गई तो उनके पास दो दिन का भी स्टॉक नहीं है।” इस वजह से मुंबई में 20 फीसदी होटल और रेस्टोरेंट बंद हो गए हैं। अगले तीन दिन में 50 फीसदी होटल बंद होने की आशंका है। तमिलनाडु में दस हजार होटल बंद होने की कगार पर हैं। पंजाब-दिल्ली में भी हजारों होटल बंद होने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, घरेलू सिलेंडर 60 व कमर्शियल 114 रुपये हुआ महंगा

इस दौरान केजरीवाल ने कहा, “गुजरात के ‘टाइल इंडस्ट्री के कैपिट’ मोरबी में, जहां 650 इंडस्ट्री हैं वहां 170 बंद हो चुकी हैं और एक लाख लोग बेरोगजार हो गए हैं। पूरे देश में एक करोड़ से ज्यादा लोगों के एकदम से बेरोजगार होने की आशंका है। एकदम से इतने सारे लोगों के बेरोजगार होने पर क्या स्थिति होगी हम सोच सकते हैं।”

यह भी पढ़ें- सिलेंडर की जमाखोरी रोकने को सरकार ने लागू किया ESMA