केजरीवाल ने E20 पेट्रोल पंप पर लगाई AAP कार्यकर्ताओं की ड्यूटी, कहा वीडियो बनाकर करें सोशल मीडिया पर शेयर

केजरीवाल
प्रेसवार्ता में बोलते केजरीवाल।

आरयू वेब टीम। नई दिल्ली में एथेनॉल (ई20) पर मचे विवाद के बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को न सिर्फ मोदी सरकार को निशाने पर लिया, बल्कि आप कार्यकर्ताओं की ई20 पेट्रोल पंप पर ड्यूटी लगा दी है। केजरीवाल ने ड्यूटी के दौरान कार्यकर्ताओं को लोगों का वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें- केजरीवाल ने पत्र लिख पूछा, ‘E-20 से पुरानी गाड़ियां खराब हुईं तो क्या मुआवजा देंगी कंपनियां

प्रेसवार्ता में केजरीवाल ने निर्देश देते हुए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाकर कहा कि आप के लोग पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन पर जाएं। वहां जाकर लोगों के वीडियो बनाएं और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करें, जो लोग इस मुद्दे से दुखी हैं, वे सोशल मीडिया पर वीडियोज डालें। मुद्दे को लेकर वीडियो से सोशल मीडिया भर दें। वहीं लोगों और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए केजरीवाल ने कहा, “हमें अपने अनुभव साझा करें, दूसरों के वीडियो बनाएं।

देशभर में शुरू की पिटिशन

आप संयोजक ने कहा कि मैने ई20 को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में लिखा कि जनतंत्र में रहते हैं, जनता की आवाज सुनो। जनता कह रही है कि माइलेज गिर रही है। पार्ट्स खराब हो रहे हैं। साथ ही लेटर में दो मांगे भी रखी हैं, जिसमें कहा कि हर पेट्रोल पंप पर शुद्ध पेट्रोल या ई20 जो लेना चाहें उसके लिए ऑप्शन हो। इसके अलावा ई20 के दाम कम होने चाहिए क्योंकि माइलेज कम है। इस दौरान पीएम मोदी से मिलने का समय भी मांगा है। केजरीवाल ने आगे कहा, “जनता से संपर्क में हूं, जनता क्या महसूस कर रही है। ये समझाने के लिए समय मांगा है।” केजरीवाल ने इस दौरान देशभर में पिटिशन शुरू की है। नागरिकों की तरफ से पीएम के नाम चिट्ठी लिखी है। उन्होंने आगे कहा कि रविवार को सर्विस स्टेशन और पेट्रोल पंप पर गया था।

ई20 पेट्रोल देश पर थोप रही मोदी सरकार

आप नेता ने कहा कि देशभर में ई20 पेट्रोल को लेकर बढ़ती नाराजगी के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ‘स्टॉप ई20 पेट्रोल’ ऑनलाइन सिग्नेचर अभियान शुरू किया। StopE20petro l.com के जरिए लोग प्रधानमंत्री के नाम याचिका पर हस्ताक्षर कर अपनी आवाज दर्ज करा सकते हैं। साथ ही
मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार बिना पूरी तैयारी के ई20 पेट्रोल देश पर थोप रही है, जबकि लाखों वाहन मालिक माइलेज घटने, इंजन में खराबी और बढ़ते खर्च की शिकायत कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार लोगों की चिंताओं को सुनने के बजाय सब कुछ सामान्य बताने में लगी है।

सोनम वांगचुक की हो रही तबीयत खराब

वहीं जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में सोनम वांगचुक अनशन पर बैठे हैं। इसको लेकर केजरीवाल ने कहा, “सोनम वांगचुक की तबीयत खराब हो रही है। हम इस धरने का समर्थन करते हैं। धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। सोनम वांगचुक से निवेदन है कि आप अपनी भूख हड़ताल बंद कर दीजिए।” केजरीवाल ने आगे कहा, “मैं गुरुवार (16 जुलाई) को शाम पांच बजे उनके पास मिलने जाऊंगा।

यह भी पढ़ें- सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर केजरीवाल ने कहा, राम मंदिर में हुई डकैती, चोरी व घोटाला