केरल में भीषण बारिश के बीच लैंडस्लाईड, 63 की मौत, मलबे में फंसे सौ से ज्यादा लोग

केरल में लैंडस्लाईड

आरयू वेब टीम। केरल के वायनाड जिले में भीषण बारिश के चलते मंगलवार को लैंडस्लाइड हुई है। इसमें सौ से अधिक लोग मलबे में फंसे हुए हैं। जबकि इस दर्दनाक हादसे में दर्जनों-बच्‍चों व महिलाओं समेत 63 लोगों की मौत हो गई है और 116 लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम युद्ध स्तर पर जुट गई। इस दौरान 16 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक वायनाड में भारी बारिश से दो बार भूस्खलन हुआ। बताया जा रहा है कि एक लैंडस्लाइड करीब दो बजे जबकि दूसरा मंगलवार को तड़के करीब 4:10 बजे हुआ। जिसके चलते सौ से भी ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की जानकारी है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, भूस्खलन से ढहे कई मकान

इस भयावह हादसे में 63 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही, करीब दो घायलों को वायनाड के मेप्पाडी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल मलबे में फंसे लोगों की मदद के लिए राज्य की सभी सरकारी एजेंसियां जुटी हुई हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई का कहना है कि रेस्क्यू कार्यों का समन्वय किया गया। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने एक कंट्रोल रूम भी बनाया है। लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 9656938689 और 8086010833 जारी किया गया है। साथ ही, एयरफोर्स ने सुबह 7.30 बजे तमिलनाडु के सुलूर से दो हेलिकॉप्टर Mi-17 और ALH रवाना किए हैं।

वाहनों के जाने पर रोक

वहीं लैंडस्लाइड के बाद इलाके के सीएमओ ने बयान जारी किया है। भूस्खलन के चलते थामरसेरी दर्रे से होकर सिर्फ जरूरी वाहनों को जाने की इजाजत है। इसके अलावा दूसरे किसी भी वाहनों के जाने पर रोक लगा दी है।

अधिकारी बिना अनुमति न छोड़े जिला

साथ ही वायनाड कलेक्टर ने सरकारी आफसरों को अपने-अपने कार्यालय में रहकर जरूरत पड़ने पर बचाव और राहत गतिविधियों के समन्वय में शामिल होने के आदेश दिए हैं। साथ ही, कलेक्टर ने किसी भी अधिकारी को बिना अनुमति के जिला छोड़कर जाने से मना किया है।

यह भी पढ़ें- कुल्लू में लैंडस्लाइड से ताश के पत्‍ते की तरह ढही मल्‍टीस्‍टोरी इमारतें, देखें वीडियो