कुशासन के आईने में अखिलेश देखें अपनी सरकार का चेहरा: महेंद्र पाण्‍डेय

निकाय चुनाव
डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय।

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने आज समाजवादी पार्टी पर पलटवार किया है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने झूठे वायदा कर आम जनता को ठगने वाले दलों के सच को उजागर किया है।

प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव द्वारा हमारी पार्टी पर लगाए जा रहे मनगढ़ंत आरोपों को जनता अच्‍छी तरह से न सिर्फ जानती है, बल्कि उसका मखौल उड़ा रही है। पिछली सपा सरकार हो या फिर बसपा सरकार इनके दौरान हुई फर्जी नियुक्तियां, खनन घोटाले, योग्य युवा अभ्यार्थियों के अवसर का अपहरण, कानून-व्यवस्था की बदहाली हो या फिर भाई भतीजावाद जाति-पाति, धर्म सम्प्रदाय की राजनीति सबका सच आज प्रदेश की जनता के सामने है।

यह भी पढ़ें- जैसी सहायता राहुल ने यूपी में की थी वैसी ही अखिलेश गुजरात में राहुल की करने जा रहे: महेंद्र पाण्‍डेय

महेंद्र पाण्‍डेय ने यह भी आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश सरकार की उपलब्धियां ध्वस्थ कानून व्यवस्था, अपराध व भ्रष्टाचार का संरक्षण तुष्टीकरण की नीति, किसानों के हित को ताक पर रखा। केवल उद्योगपतियों तथा बिचैलियों से गठजोड़ किया। सपा कुशासन के आइने में अपनी सरकार के चेहरा देखें।

योगी सरकार की बड़ाई करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है किसानों के लिए सरकार के कार्य जनता के सामने हैं। जनता अखिलेश यादव की झूठी बातों से गुमराह होने वाली नहीं। हमने सबका साथ-सबका विकास का संकल्प लिया है, जिसके लिए मोदी सरकार तथा योगी सरकार पूरी प्रतिबद्धता व के साथ कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें- भाजपा के संस्कार में है पीड़ितो की सेवा करना: महेंद्र पाण्डेय