प्रधानमंत्री और अमित शाह ने जारी किया BJP का संकल्‍प पत्र, जानें किस वर्ग के लिए किया कौन सा वादा

संकल्‍प पत्र
संकल्प पत्र जारी करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साथ में अमित शाह व राजनाथ सिंह।

आरयू ब्‍यूरो, नई दिल्‍ली। लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को अपना संकल्‍प पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी मुख्‍यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह व गृहमंत्री ने संकल्‍प पत्र जारी करते हुए इसे समाज के हर वर्ग के कल्‍याणकारी बताने के साथ ही इसके जरिए नए भारत के निर्माण की बात कही गयी है।

नीचें देखें केंद्र में दोबारा सरकार बनने पर भाजपा ने किन कामों को पूरा करने का किया है वादा-
  • कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने के लिए 25 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
  • देश के सभी किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेगा।
  • छोटे तथा खेतिहर किसानों की सामाजिक सुरक्षा के लिए 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन मिलेगी।
  • किसानों की आय दुगनी होगी।
  • साल 2025 तक पांच लाख करोड़ डॉलर और वर्ष 2032 तक दस लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा।
  • इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में 100 लाख करोड़ रुपए का पूंजीगत निवेश किया जाएगा।
  • सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए एक लाख करोड़ रुपए की क्रेडिट गारंटी योजना।
  • नए भारत की बुनियाद रखने का वादा जिसके तहत सभी बसावटों को खुले में शौच मुक्‍त (ओडीएफ) का दर्जा।
  • 50 शहरों में मजबूत मेट्रो नेटवर्क।
  • सड़क नेटवर्क विकसित करने के लिए भारतमाला 2.0 द्वारा राज्यों को सहायता।
  • राष्ट्रीय सुरक्षा नीति केवल राष्ट्रीय सुरक्षा विषयों द्वारा निर्देशित होगी।
  • आतंकवाद और उग्रवाद के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति को पूरी दृढ़ता से जारी रखेंगे।
  • सुरक्षाबलों को आतंकवादियों का सामना करने के लिए फ्री हैंड नीति जारी रहेगी।
  • जम्मू कश्मीर से 370 और 35(ए) हटाया जाएगा
  • स्वास्थ्य के क्षेत्र सुधार के लिए डेढ़ लाख स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों में टेलीमेडिसिन और डायग्नोस्टिक लैब सुवाधाएं।
  • हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज या परास्नातक मेडिकल कॉलेज।
  • साल 2022 तक सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए पूर्ण टीकाकरण।
  • लोकसभा, विधानसभा व स्थानीय निकायों के लिए एक साथ चुनाव के मुद्दे पर सर्वसम्मति बनाना।
  • प्रभावी शासन और पारदर्शी निर्णयन के माध्यम से भारत को भ्रष्टाचार से मुक्‍ता बनाना।
  • सार्वजनिक सेवाओं की समयबद्ध आपूर्ति के लिए सेवा आपूर्ति के अधिकार सुनिश्चित करना।
  • भारतीय अर्थव्यवस्था को तेज़ी से विकसित करने के लिए 22 प्रमुख चैम्पियन सेक्टरों का निर्धारण।
  • उद्यमियों को बिना किसी सिक्योरिटी के 50 लाख रुपए तक का कर्जा दिया जाएगा।
  • पूर्वोत्तर राज्यों में एमएसएमई को पूंजीगत सहायता देने के लिए ‘उद्यमी पूर्वोत्तर’ योजना।
  • दो सौ नए केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों का निर्माण किया जाएगा।
  • साल 2024 तक एमबीबीएस और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की संख्या दोगुनी करना।
  • भारतीय शैक्षणिक संस्थानों का दुनिया के शीर्ष पांच सौ शैक्षणिक संस्थानों में स्थान।
  • तीन तलाक, निकाह हलाला जैसी प्रथाओं को प्रतिबंधित व समाप्त करने को विधेयक लाया जाएगा।
  • सभी आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता को आयुष्मान भारत के तहत लाना।
  • कम से कम 50 प्रतिशत महिला कर्मचारी रखने वाले एमएसएमई उद्योगों द्वारा सरकार के लिए 10 फीसदी उत्पाद खरीद।
  • गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों की संख्या को घटाकर 10 प्रतिशत से भी कम करना।
  • पांच किलोमीटर के दायरे में बैंकिंग सुविधाएं।
  • सभी छोटे दुकानदारों के लिए पेंशन।
  • संवैधानिक ढांचे के तहत सभी पहलुओं पर विचार करते हुए अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए आवश्यक प्रयास।
  • गंगोत्री से गंगा सागर तक गंगा नदी का स्वच्छ, निर्बाध प्रवाह सुनिश्चित करना।
  • समान नागरिक संहिता लाने की दृढ़ प्रतिबद्धता।
  • प्रवासी भारतियों के बीच पारस्परिक संवाद को बढ़ावा देने के लिए ‘भारत गौरव’ की शुरुआत।
  • वैश्विक समस्याओं जैसे आतंकवाद और भ्रष्टाचार के विरुद्ध बहुपक्षिय सहयोग।
  • राजनयिक और संबंधित कैडरों का सशक्तिकरण।
संबंधित खबर- घोषणापत्र में वन मिशन, वन डायरेक्शन को लेकर आगे बढ़ने का रखा है लक्ष्य: मोदी

वहीं संकल्‍प पत्र जारी करने के बाद सुषमा स्‍वाराज ने कहा कि सभी मीडिया के मित्र हमारे शीर्षक और दूसरी पार्टियों के घोषणा पत्र के शीर्षक में अंतर समझे। बाकी पार्टियां घोषणापत्र लेकर आयी है, लेकिन हम संकल्प पत्र लाए  हैं, और इन संकल्पो को पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

यह भी पढे़ं- लोकसभा चुनाव में पांच क्षेत्रीय पार्टियों का भाजपा को मिला साथ तो बोले केशव मौर्या, ‘‘देखन में छोटन लगे घाव करे गंभीर’’