सपा के बागी अभय सिंह के पिता व पत्‍नी ने ज्वाइन की भाजपा

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। राजपूतों की नाराजगी को लेकर पश्चिम उत्तर प्रदेश में परेशान भाजपा में सोमवार को कई ठाकुर नेता ने पार्टी का दामन थाम लिया है। जिसमें सबसे बड़ी ज्वाइनिंग गोसाईगंज से सपा के बागी विधायक अभय सिंह की पत्‍नी सरिता सिंह की है। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह के पिता व पत्‍नी ने आज भाजपा की सदस्यता ली है।

इन नेताओं की ज्वाइनिंग भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने करवाई। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित भी मौजूद रहे। अभय सिंह के पिता भगवान बख्श सिंह और पत्‍नी सरिता सिंह भाजपा में शामिल हुए हैं। हाल ही में अभय सिंह ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ राज्यसभा चुनाव 2024 में मतदान किया था।

इनके अलावा कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है। जिनमें कांग्रेस से पूर्व सांसद सन्तोष सिंह, पूर्व मंत्री चौधरी सरदार सिंह, पूर्व विधायक अशोक कुमार, पूर्व विधायक कुशल पाल सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी, बसपा के कुंवर जी, राम गोपाल राठौर, सपा के ब्रजेश कुमार यादव, शरद श्रीवास्तव ने भाजपा ज्वाइनिंग की है।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि चुनाव में हमने दस वर्षों के कामों को जनता के सामने रखा है। इंडिया गठबंधन ने सिर्फ गठबंधन का ट्रैक रखा है। सपा, बसपा, कांग्रेस प्रदेश में हाशिए पर हैं।

दूसरी और भारतीय जनता पार्टी को इस बात का इंतजार है कि आखिर विधायक अभय सिंह कब भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। क्रॉस वोटिंग करने के बाद अभय सिंह ने रामलला के दर्शन भी किए थे। मगर अब तक वह समाजवादी पार्टी के विधायक बने हुए हैं। ऐसे में सवाल है कि पत्नी और पिता के भाजपा में आने के बाद उनकी एंट्री कब होगी।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश कोआर्डिनेटर ने सुबह ज्वाइन की भाजपा, शाम को की घर वापसी

वहीं कई बार जिला पंचायत सदस्य रहे पूर्व कार्यवाहक अयोध्या जिला पंचायत अध्यक्ष करुणाकर पाण्डेय ने भी बहुजन समाज पार्टी को छोड़ कर भाजपा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री प्रदेश के ज्वाइमिंग कमेटी के चेयरमैन बृजेश पाठक के नेतृत्व में भाजपा ज्वाइन कर लिया।

यह भी पढ़ें- भाजपा में शामिल हो बोले विभाकर शास्त्री, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्‍व में जय जवान, जय किसान के विजन को ले जाऊंगा आगे