राहुल ने उठाई राजधानी एक्‍सप्रेस की रायबरेली में स्टॉपेज की मांग, रेल मंत्री को लिखा लेटर

राहुल गांधी
राहुल गांधी। (फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम। उत्तर प्रदेश की रायबरेली के लोगों की परेशानी और उनके मांग को देखते हुए क्षेत्रीय सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। कांग्रेस नेता ने अपने पत्र में रायबरेली के स्थानीय लोगों की लंबित मांग का हवाला देते हुए रायबरेली जंक्शन पर डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की है।

राहुल गांधी ने अपने पत्र में इस बात की ओर ध्यान आकर्षित किया है कि ट्रेन पहले से ही रायबरेली से होकर गुजरती है। उनके संसदीय क्षेत्र रायबरेली के लोग इस स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव की काफी लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं ताकि राष्ट्रीय राजधानी के लिए उनकी यात्रा आसान हो सके।

कांग्रेस नेता राहुल ने रेलमंत्री से रायबरेली जंक्शन पर ट्रेन संख्या 20503/20504 और ट्रेन संख्या 20505/ 20506 के ठहराव की मांग पर विचार करने का अनुरोध किया है। नई दिल्ली की यात्रा को सुगम बनाने के लिए रायबरेली के लोग बार-बार इस ट्रेन के ठहराव की मांग करते रहे हैं। लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने से उनके संसदीय क्षेत्र के लोगों की जरूरतें पूरी हो सकेंगी।

यह भी पढ़ें- राहुल का चुनाव आयोग से सवाल, ‘गुमनाम पार्टियों को मिला 43 सौ करोड़ का चंदा, जांच करेंगे या मांगेंगे हलफनामा

गांधी ने अपने पत्र में इस बात की ओर ध्यान आकर्षित किया है कि ट्रेन पहले से ही रायबरेली से होकर गुजरती है। उनके संसदीय क्षेत्र रायबरेली के लोग इस स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव की काफी लंबे समय से मांग करते आ रहें, ताकि राष्ट्रीय राजधानी के लिए उनकी यात्रा आसान हो सके।

यह भी पढ़ें- वोट चोरी पर बोले राहुल, महादेवपुरा तो सिर्फ एटम बम, हाइड्रोजन बम के लिए तैयार रहे भाजपा, मोदी नहीं दिखा पाएंगे चेहरा