लखनऊ पुलिस कमिश्‍नरेट में बड़ा बदलाव, पांच ACP इधर से उधर

आइपीएस अफसर

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पुलिस विभाग में शनिवार को बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। लखनऊ पुलिस कमिश्‍नर अमरेंद्र कुमार सिंह ने पांच एसीपी की जिम्‍मेदारी बदल दी है। तबादले होने से ट्रैफिक, कैंट और साइबर को नए अधिकारी मिल गए हैं। जारी सूचना के अनुसार, सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) का तबादला हुआ है।

जारी की गई तैनाती लिस्ट के तहत सहायक पुलिस आयुक्त महेश त्यागी को एसीपी यातायात बनाया गया है। इस पद पर ट्रांसफर करने के बाद एसीपी महेश त्यागी से उम्मीद की जा रही है कि राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक बनाने की दिशा में काम करेंगे। इसी तरह अतुल कुमार पाण्डेय को एसीपी गाजीपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

गाजीपुर क्षेत्र राजधानी के महत्वपूर्ण और व्यस्त इलाकों में शामिल है, जहां कानून-व्यवस्था के साथ अपराध नियंत्रण की चुनौती है। ऐसे में संवेदनशील क्षेत्र की जिम्मेदारी अतुल कुमार पांडे को सौंप गई है। वहीं सुजीत कुमार दुबे जो एसीपी मलिहाबाद के पद पर तैनात थे, उन्हें ट्रांसफर करते हुए एसीपी कैंट बनाया गया है।

साथ ही एसीपी कैंट के पद की जिम्मेदारी निभा रहे ज्ञानेन्द्र सिंह का ट्रांसफर कर उन्हें एसीपी मलिहाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों की आपस में तैनाती बदल दी गई है। जबकि प्रतीक दहिया को एसीपी साइबर, यूपी-112 एवं लाइंस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें- DIG कानपुर समेत छह सीनियर IPS अधिकारियों का तबादला, हरीश चन्‍दर संभालेंगे भ्रष्‍टाचार निवारण की कमान

साइबर अपराधों में लगातार बढ़ोतरी और आपातकालीन पुलिस सेवाओं के बेहतर संचालन को देखते हुए यह पद काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, ऐसे में साइबर क्राइम पर लगाम लगाने और आवास सेवाओं को बेहतर करने के लिए एसीपी प्रति दहिया को जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें- यूपी में 12 IPS अफसरों का तबादला, जानें किसे कहां मिली तैनाती