बेटी की मां बनीं आलिया भट्ट, इस अंदाज में जाहिर की खुशी

आलिया भट्ट बनीं मां

आरयू वेब टीम। एक्टर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर गुड न्यूड आई है। दोनों पेरेंट बन गया है। आलिया ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। आलिया ने इंस्टा स्टोरी शेयर कर इसकी जानकारी दी। आलिया ने इंस्टा पोस्ट में कहा, ‘हमारी बेबी आ गई है और ये कितनी मैजिकल गर्ल है। हम प्यार से भरे हुए हैं। पेरेंट्स बनकर हम एक्साइटेड हैं। आलिया और रणबीर की तरफ से बहुत सारा प्यार।’

दरअसल आलिया को रविवार सुबह 8.20 मिनट पर मुंबई के अस्पताल में एडमिट कराया गया था। आलिया भट्ट ने 12.05 मिनट पर बेटी को जन्म दिया। रणबीर कपूर, सोनी राजदान और नीतू कपूर सभी हॉस्पिटल में हैं। आलिया के मां बनने पर सभी बहुत खुश और एक्साइटेड हैं। नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा, आशीर्वाद। इसी के साथ नीतू ने हार्ट इमोजी भी बनाई।

यह भी पढ़ें- गंगूबाई’ की शूटिंग पूरी कर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कहा, भंसाली के साथ काम करना सपने के पूरा होने जैसा

दरअसल, आज यानी छह नवंबर 2022 को डिलीवरी के लिए आज आलिया को मुंबई के सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आलिया और रणबीर सुबह करीब साढ़े सात बजे यहां पहुंचे थे। इसके बाद नीतू कपूर भी अस्पताल में अपनी बहू की देखरेख के लिए पहुंची थीं।

यह भी पढ़ें- कपूर खानदान में आने वाला है नन्हा मेहमान, आलिया भट्ट ने तस्वीर शेयर कर प्रेगनेंसी का किया ऐलान