राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर, मेदांता में भर्ती

महंत नृत्य गोपाल दास
फाइल फोटो।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रही संस्था राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को गंभीर हालत में लखनऊ के एक निजी अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया है। दास को रविवार शाम राजधानी के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अस्पताल ने सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन जारी किया है।

हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, महंत नृत्य गोपाल दास को आठ सितंबर की शाम साढ़े छह बजे मेदांता अस्पताल में पेशाब की समस्या व कम आहार लेने की समस्या के चलते डॉक्टर दिलीप दुबे की निगरानी में आईसीयू में भर्ती किया गया है। बुलेटिन में बताया गया कि दास का पिछले कुछ दिनों से ग्वालियर में उपचार किया जा रहा था मगर स्थिति में सुधार नहीं होने के चलते उन्हें मेदांता अस्पताल लाया गया।

यह भी पढ़ें- ICU में भर्ती महंत नृत्य गोपालदास की हालत में सुधार, मेदांता पहुंचे मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से जानी स्थिति

उनकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। मेदांता लखनऊ की मेडिकल विशेषज्ञों की टीम उनके बेहतर इलाज के लिए निरंतर प्रयासरत है। महंत नृत्य गोपाल दास अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रही संस्था श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने अयोध्या का दौरा कर किए रामलला के दर्शन, महंत नृत्यगोपाल दास से भी की मुलाकात