बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने घर की छत से कूदकर की आत्महत्या

मलाइका अरोड़ा
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता अनिल अरोड़ा ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अनिल अरोड़ा का शव कब्जे में लेकर बाबा अस्पताल में रखवाया, हालांकि मलिका के पिता ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया है इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। इस खबर के सामने आने के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब नौ बजे अनिल अरोड़ा ने बांद्रा स्थित अपने घर की छत से छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मीडिया को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मलाइका अरोड़ा के पिता ने छठी मंजिल की गैलरी से कूदकर आत्महत्या की है। बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है, फिलहाल पुलिस को मौके से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि मलाइका के पिता कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

घटना के समय मलाइका पुणे में थीं। घटना की खबर मिलते ही एक्ट्रेस पुणे से मुंबई के लिए रवाना हुई। वहीं मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड अरबाज खान तुरंत उनके घर पहुंचे।
दरअसल मलाइका अरोड़ा के पिता की पिछले साल भी तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। हालांकि उस दौरान भी पता नहीं चल पाया था कि उनके पिता को क्या हुआ था।

यह भी पढ़ें- नहीं रहे इडियट्स में लाइब्रेरियन दुबे का रोल करने वाले अखिल मिश्रा, गिरने से हुई मौत

अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार से थे। उनका परिवार बॉर्डर पर बसे फाजिल्का जिले का रहने वाला था। अनिल अरोड़ा ने भारतीय मर्चेंट नेवी में नौकरी की। अनिल ने जॉयस पोलीकार्प से शादी की थी, जो मलयाली क्रिश्चियन परिवार से आती हैं। कपल के दो बच्चे-मलाइका और अमृता हैं। मलाइका जब 11 वर्ष की थीं तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था।

यह भी पढ़ें- मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने की आत्महत्या, स्टूडियो में पंखे से लटका मिला शव