राहुल ने कहा, प्रधानमंत्री खुद कॉम्प्रोमाइज्ड, मोदी वही करते जो अमेरिका-इजरायल उनसे चाहते हैं करवाना

राहुल गांधी

आरयू वेब टीम। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच मोदी सरकार की विदेश नीति को लेकर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल ने कहा कि देश की विदेश नीति आज कॉम्प्रोमाइज्ड है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी खुद कॉम्प्रोमाइज्ड हैं। साथ ही आरोप लगाया कि मोदी सिर्फ वही करते हैं जो अमेरिका और इजरायल उनसे करवाना चाहते हैं। मोदी कभी भी भारत के हित के फैसले ले ही नहीं सकते और ये साफ दिख रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारी विदेश नीति केंद्र सरकार की निजी पॉलिसी बन गई है। अब ये एक यूनिवर्सल मजाक जैसा हो गया है। अगर हमारे प्रधानमंत्री कॉम्प्रोमाइज्ड हैं तो फॉरेन पॉलिसी कॉम्प्रोमाइज्ड है। हमारी क्या पोजीशन है? लोगों को इसका नुकसान होगा? अभी केवल शुरुआत हुई है। अभी सभी चीजों में परेशानी होगी। अमेरिका और इजरायल जो कहेगा प्रधानमंत्री मोदी वहीं कहेंगे।”

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के पास दिशा है न रणनीति, सिर्फ बयानबाजी: राहुल गांधी

मालूम हो कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग शुरू होने के 25 दिन बाद पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया युद्ध  पर चर्चा करने के लिए बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इससे पहले आज राज्यसभा में इस मुद्दे पर भाषण देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देशवासियों को हर चुनाती के लिए तैयार रहना होगा, अगर ये जंग जारी रही तो इसके गंभीर दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा, क्‍या किसी राष्ट्राध्यक्ष की हत्या करते हैं समर्थन, चुप्पी से गिर रही दुनिया में भारत की साख