नायाब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में लिया फैसला

नायाब सिंह सैनी

आरयू वेब टीम। हरियाणा में सियासी उठा-पटक के बीच नायाब सिंह सैनी को प्रदेश का नया सीएम बनाया गया है। विधायक दल की बैठक में नायाब सिंह सैनी को विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया। नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली है।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नायब सिंह सैनी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले दिन में उनको सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल का नेता चुन गया था। सैनी (54) को खट्टर का करीबी माना जाता है। वह खट्टर की जगह लेंगे, जिनका अक्टूबर के अंत में मुख्यमंत्री के रूप में दूसरा कार्यकाल खत्म होना था।

दरअसल मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार सुबह सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी के साथ भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन भी टूट गया था। विधायक दल की बैठक के बाद भाजपा विधायक ने कृष्ण लाल मिद्धा ने कहा है, ‘नायाब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम होंगे। सभी विधायक राज्यपाल से मिलने जा रहे हैं।’

सूत्रों के मुताबिक भाजपा विधायक दल की बैठक से हरियाणा पूर्व गृहमंत्री अनिल विज बहार निकल गए। भाजपा सांसद संजय भाटिया भी विज के साथ उन्हें मनाने निकले थे। संजय भाटिया वापिस हरियाणा निवास पहुंचे लेकिन उनके साथ विज नही आए। विज नाराज होकर बैठक से गए हैं।

यह भी पढ़ें- नूंह में शोभा यात्रा के ऐलान पर CM खट्टर ने कहा, नहीं दी इजाजत तो विहिप का आया जवाब, हमने मांगी भी नहीं

नायाब सिंह सैनी ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। वह साल 1996 से बीजेपी के संगठन से जुड़े हुए हैं। 2002 में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अंबाला के जिला महामंत्री रहे थे। साल 2005 में वह भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रहे थे। साल 2009 में वह भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री रहे थे। नायाब सिंह सैनी ने साल 2010 में पहला चुनाव नारायण गढ़ से चुनाव लड़ा लेकिन, उन्हें हार मिली। साल 2014 में इसी क्षेत्र से विधायक बने थे। साल 2015 में वह मनोहर लाल खट्टर की सरकार में राज्यमंत्री रहे थे।

यह भी पढ़ें- भाजपा ने दिया लोकसभा टिकट लेकिन भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने कर दिया चुनाव लड़ने से इंकार