सपा का बड़ा आरोप, निकाय चुनाव परिणाम प्रभावित कर जनादेश बदलने की साजिश कर रही भाजपा, प्रत्याशी को मिले वोट तत्काल हो सार्वजनिक

निकाय चुनाव परिणाम
प्रेसवार्ता में अपनी बात रखते सपा के नेतागण।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला है। साथ ही भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के चुनावों में मतदाताओं ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में भारी मतदान किया। सपा ने वोटिंग के दिन भाजपा द्वारा काउंटिंग में हेर-फेर कर खेल करने का आदेशा जताते हुए कहा है कि अपनी करारी हार से बौखलाई भाजपा अब सत्ता बल से चुनाव परिणामों को प्रभावित कर जनादेश को बदलने की साजिश कर रही। मतगणना के दिन प्रत्याशी को मिले मत तत्काल सार्वजनिक किए जाए।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और समाजवादी विधायक दल के मुख्य सचेतक डॉ. मनोज पाण्डेय ने आज प्रेसवार्ता कर कहा कि नगर निकाय चुनाव में सरकार के खिलाफ व्यापक माहौल था। जनता से सरकार का वादा खिलाफी का पूरा असर पहले चरण में देखने को मिला। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बूथ पर भाजपा सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग किया। वहीं सपा समर्थकों को वोट नहीं देने दिया गया।

मतदान के दौरान लोगो को किया गया परेशान 

सपा नेता ने कहा कि जब भाजपा को लगा कि जनता ने सपा के पक्ष में काम किया है तो दूसरे चरण में रोकने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को थाने में बंद करने का काम किया गया। मतदान के दौरान लोगो को परेशान किया जा रहा था। विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक विधायक मनोज पाण्डेय ने कहा निर्वाचन विभाग को कल ज्ञापन दिया गया है। जिस दिन मतगणना प्रारंभ होगी उस दिन प्रत्याशी को मिले मत तत्काल सार्वजनिक किए जाय ये समाजवादी पार्टी की मांग है। उन्होंने कहा कि ये नियमावली में लिखा है।

विधायक मनोज पाण्डेय ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग से हमारी मांग है कि जो परिणाम आयेंगे उसको दो-दो घंटे में बताया जाए। उन्होंने कहा कि जो नियमावली बनी है उसे पूरा किया जाए। प्रत्येक राउंड कि गणना के बाद घोषणा की जाए कि किस प्रत्याशी को कितना वोट मिले हैं। प्रत्याशी के साइन भी कराये जाये कॉपी भी इलेक्शन एजेंट को दी जाय।

यह भी पढ़ें- UP उपचुनाव: स्वार-छानबे में वोटिंग पर सपा का आरोप, मुस्लिम क्षेत्र में मतदाताओं को वोट डालने से रोक रही पुलिस