नीलाम हो गई दाऊद की संपत्तियां, जानें किसने और कितने में खरीदा

दाऊद की संपत्तियां

आरयू वेब टीम। 

भारत के मोस्‍ट वांटेड डॉन दाऊद इब्राहिम की आज मुंबई में तीन संपत्तियों को नीलाम कर दिया गया। तीनों की नीलामी 11.58 करोड़ रूपये में की गई। मिली जानकारी के अनुसार संपत्तियों को वित्त मंत्रालय ने ‘स्मगलर्स एंड फारेन एक्सचेंज मैनीपुलेटर्स (फॉर्फिचर आफ प्रॉपर्टी) एक्ट’ के तहत नीलामी के लिए रखा था।

नीलाम होने वाली संपत्तियों में दिल्ली जायका के तौर पर लोकप्रिय होटल रौनक अफरोज, शबनम गेस्ट हाउस और डमरवाला इमारत में छह कमरे शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि तीनों संपत्ति के लिए सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट ने सबसे अधिक बोली लगायी। जिसके बाद यह संपत्ति उनके नाम कर दी गयी।

अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि रौनक अफरोज होटल के लिए 4.53 करोड़ रूपये, शबनम गेस्ट हाउस के लिए 3.52 करोड़ रूपये और डमरवाला इमारत के कमरों के लिए 3.53 करोड़ रूपये की बोली लगी।

ये थे रिजर्व प्राइस

जबकि पाकमोडिया स्ट्रीट पर बनी डामरवाला बिल्डिंग की रिजर्व प्राइस एक करोड़ 55 लाख 76 हजार रुपए, भिंडी बाजार में बने होटल रौनक अफरोज के लिए एक करोड़ 18 लाख रुपए और कमोडिया स्ट्रीट पर बने शबनम गेस्ट हाउस के लिए एक करोड़ 21 लाख 43 हजार की प्राइस रिजर्व रखी गयी थी।

यह भी पढ़ें- ब्रिटेन में दाऊद पर शिकंजा, जब्‍त हुई 4000 करोड़ की संपत्ति