नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, लागू होगा नया टोल सिस्टम, तीन हजार में लगा सकेंगे 200 चक्कर

टोल टैक्स

आरयू वेब टीम। अगर आप भी बार-बार टोल प्लाजा पर लगने वाले शुल्क और लंबी कतारों से परेशान रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी खबर है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को एक ऐतिहासिक पहल की घोषणा करते हुए बताया कि अब निजी वाहनों के लिए 3,000 में वार्षिक फास्टैग पास उपलब्ध कराया जाएगा। यह नई सुविधा 15 अगस्त 2025 से पूरे देश में लागू होगी।

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में गडकरी अहम जानकारी साझा कर कहा- ‘परेशानी मुक्त राजमार्ग यात्रा की दिशा में एक अहम कदम उठाया जा रहा है, इसके तहत अब 3000 रुपए की कीमत वाला फास्टैग- बतौर वार्षिक पास के रूप में पेश किया जा रहा है। इस फास्टैग को 15 अगस्त 2025 से लागू किया जा रहा है।

बतौर केंद्रीय मंत्री 3000 रुपए का नया फास्टैग आपको सालभर यानी 12 महीने या फिर 200 यात्रा जो पहले हो, मुफ्त टोल की सुविधा देगा। यानी अगर आप साल भर से पहले टोल रोड से 200 यात्राएं कर लेते हैं तो जैसे ही आपकी 200वीं यात्रा पूरी होगी ये पास निष्क्रिय हो जाएगा, लेकिन अगर 200 यात्राएं नहीं होती है तो ये पास पूरे 12 महीने एक्टिव रहेगा।

यह भी पढ़ें- लखनऊ के दो फ्लाईओवर का लोकार्पण कर नितिन गडकरी ने कहा, सीएम योगी ने UP में स्थापित किया रामराज्य

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक इस पास को खास तौर पर कार, जीप और वैन जैसे गैर-वाणिज्यिक निजी वाहनों के लिए बनाया गया है। यानी प्राइवेट व्हीकल वालों को इस पास का सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। परिवहन मंत्री के मुताबिक फास्टैग का नया पास सालभर देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध और लागत प्रभावी यात्रा के लिए काम करेगा। यही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि इसे चालू करने के साथ इसके रीन्यू करने के लिए एक लिंक जल्द ही शेयर कर दिया जाएगा।

इस पास के लिए एनएचएआइ और एमओआरटीएच की आधिकारिक वेबसाइट पर एक खास लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। यहां जाकर फास्टैग यूजर निश्चित रकम जो 3000 रुपए निर्धारित की गई है उसे भरकर टोल टैक्स फ्री पास हासिल कर सकता है।

यह भी पढ़ें- नातिन गडकरी व राजनाथ सिंह ने लखनऊ में किया 164 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, ये बातें भी कही