सऊदी अरब की महिलाओं को मिला अधिकार, पहली बार सड़कों पर दौड़ाएंगी कार

सऊद अरब की महिलाओं को

आरयू इंटरनेशनल डेस्‍क। 

सऊदी अरब की महिलाओं के लिए 25 जून रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। देश ने अपने कानून में ऐतिहासिक सुधार करते हुए महिलाओं के वाहन चलाने पर लगे प्रतिबंध को आज से समाप्त कर दिया है। आज से यहां की महिलाओं को आधिकारिक तौर पर सड़कों पर ड्राइविंग करने की इजाजत दे दी गई है, जिससे महिलाओं में काफी उत्‍साह है।

सऊदी अरब दुनिया का एकलौता देश था, जहां महिलाएं ड्राइव नहीं कर सकती थीं, लेकिन इस नए कदम के साथ सऊदी अरब महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगे प्रतिबंध को हटाने वाला दुनिया का आखिरी देश बन गया है।

यह भी पढ़ें- सऊदी अरब के रॉयल पैलेस के पास उड़ता दिखा संदिग्‍ध ड्रोन, सोशल मीडिया पर तख्‍ता पलटने का दावा

सऊदी अरब ने सितंबर 2017 में महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगे प्रतिबंध को हटाने की घोषणा की थी। यह निर्णय क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विजन 2030 कार्यक्रम का हिस्सा है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को तेल से अलग कर सऊदी समाज को खोला जा सके। सलमान ने जून 2018 तक इस आदेश को लागू करने की बात कही थी। सऊदी ने इस महीने की शुरूआत से ही महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना शुरू कर दिया था।

बता दें कि सऊदी अरब में 60 सालों से ज्यादा समय से महिलाएं केवल यात्री सीट पर ही बैठती थीं। उन्हें गाड़ी चलाने की आजादी नहीं थी। उनके गाड़ी चलाने पर रोक हटने से देश में महिलाएं पहली बार खुद ड्राइविंग सीट पर बैठकर गाड़ी चला सकेंगी।

यह भी पढ़ें- दिल्‍ली में ऑड-ईवन को एनजीटी की मंजूरी, महिलाओं व दोपहिया वाहनों को भी छूट नहीं