आरयू वेब टीम। लद्दाख दौरे पर गए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को पैंगोंग झील पर बाइक चलाते नजर आए। बाइक चलाते हुए राहुल गांधी की तस्वीरें कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर शेयर कीं। कांग्रेस ने एक फोटो के कैप्शन में राहुल गांधी को जननायक बताया। कुछ तस्वीरें राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर कीं हैं।
वहीं राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि पैंगोंग झील के रास्ते में, जिसके बारे में मेरे पिता कहा करते थे कि यह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। जानकारी के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर यानी 20 अगस्त को राहुल गांधी पैंगोंग झील पर ही रहेंगे।
इससे पहले शुक्रवार को राहुल गांधी ने लद्दाख में युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। बाद में उन्होंने जिले में फुटबॉल मैच भी खेला। राहुल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। राहुल गांधी ने बीते 14 अगस्त को दिल्ली में सब्जी बेचने वाले रामेश्वर से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान रामेश्वर ने राहुल के साथ उनके घर पर खाना भी खाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान राहुल गांधी और रामेश्वर के बीच अलग-अलग मुद्दों पर बातचीत हुई थी। इस मुलाकात के वीडियो को कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है।
यह भी पढ़ें- संग्रहालय का नाम बदलने पर बोले राहुल, नेहरू जी की पहचान उनके कर्म है, नाम नहीं
बता दें कि रामेश्वर दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में सब्जी बेचकर अपना गुजारा करते हैं। कुछ समय पहले टमाटर की बढ़ती कीमतों पर एक चैनल से बातचीत में उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। वीडियो वायरल हुआ तो वे अचानक चर्चा में आ गए।
Upwards and onwards – Unstoppable! pic.twitter.com/waZmOhv6dy
— Congress (@INCIndia) August 19, 2023