संग्रहालय का नाम बदलने पर बोले राहुल, “नेहरू जी की पहचान उनके कर्म है, नाम नहीं”

नेहरू जी की पहचान
मीडिया से बात करते राहुल गांधी।

आरयू वेब टीम। नेहरू मेमोरियल संग्रहालय का नाम बदलकर प्राइम मिनिस्टर म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी कर दिया गया है। इसे लेकर कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर है। अब इस मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बयान सामने आया है।

दरअसल राहुल गांधी गुरुवार को लद्दाख की यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरान जब वो एयरपोर्ट पहुंचे, तो मीडियाकर्मियों ने उनसे नेहरू संग्रहालय को लेकर सवाल पूछा। जिस पर उन्होंने कहा कि नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं, उनका नाम नहीं।

यह भी पढ़ें- म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदलने पर कांग्रेस का PM मोदी पर निशाना, फिर भी जिंदा रहेगी नेहरू की विरासत

दरअसल पिछले साल राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी, जो इस साल की शुरुआत में श्रीनगर में खत्म हुई। इसके बाद राहुल कश्मीर की निजी यात्रा पर गए। इन दोनों यात्राओं के दौरान राहुल लद्दाख नहीं जा पाए थे। ऐसे में अब राहुल वहां का दौरा कर रहे। पार्टी नेताओं के मुताबिक कांग्रेस सांसद वहां पर चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे। इसके अलावा अगले महीने कारगिल हिल काउंसिल के चुनाव हैं। उसको लेकर भी राहुल गांधी मंथन करेंगे।

यह भी पढ़ें- केंद्र ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलकर किया प्रधानमंत्री म्यूजियम, कांग्रेस ने बताया संक्रिण सोच