पारुल चौधरी व अनु रानी को गोल्‍ड मेडल जीतने पर सीएम योगी ने बधाई दे कहा, आपकी उपलब्धियां करती हैं प्रेरित

पारुल चौधरी अनु रानी
स्वर्ण पदक जीत के बाद पारुल चौधरी व अनु रानी।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। एशियाई खेलों के दसवें दिन भी भारत की झोली में कई पदक आए। जिसमें महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ और भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक मिला है। पारुल चौधरी ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण जीता है। एशियाई खेलों में महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में भारत को ये पहला स्वर्ण मिला है। जिसपर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजेताओं को शुभकामना दी है।

इस खास मौके पर सीएम योगी ने पारुल चौधरी को बधाई देते एक्स (ट्वीट) पर पोस्ट कर कहा कि, एशियन गेम्स में महिलाओं की 5000 मीटर में शानदार स्वर्ण पदक जीतने के लिए पारुल चौधरी को बधाई। 15:14.75 के समय के साथ आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने देश को गौरवान्वित किया है। आपके भविष्य के प्रयासों में सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।

वहीं एक अन्य पोस्ट में कहा अनु रानी ने भी इतिहास रच दिया है। उन्होंने भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण जीता है। अपने चौथे प्रयास में सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 62.92 मीटर भाला फेंका। सीएम ने अनु रानी को बधाई दी है। उन्होंने कहा, आपका 62.92 मीटर का थ्रो शानदार था, जो आपकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। आपकी उपलब्धियां हम सभी को प्रेरित करती हैं।

यह भी पढ़ें- #AsianGames2023: शूटिंग में मिला देश को पहला स्वर्ण, भारतीय तिकड़ी ने विश्‍व रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

गौरतलब है कि एशियाई खेलों में भारत को आज महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक मिला। पारुल चौधरी ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण जीता है। एशियाई खेलों में महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में भारत को ये पहला स्वर्ण मिला है। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है।

इसी के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 64 हो गई है। यह भारत का 14वां स्वर्ण है। कहा जा रहा है कि, आज भारत के कुल पदकों की संख्या 70 के पार जा सकती है। इसके साथ ही, अनु रानी ने भी इतिहास रच दिया है। उन्होंने भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण जीता है। अपने चौथे प्रयास में सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 62.92 मीटर भाला फेंका। श्रीलंका की नदीशा दिलहान ने रजत पदक जीता।

वहीं भारत के तेजस्विन शंकर ने रजत पदक अपने नाम किया है। उन्होंने डेकेथलॉन में यह कामयाबी हासिल की। इस स्पर्धा में दस अलग-अलग खेल खेले जाते हैं। दो दिन तक यह मुकाबला चलता है। भारत ने इस स्पर्धा में 1974 के बाद कोई पदक जीता है। 1974 में विजय सिंह चौहान ने स्वर्ण और सुरेश बाबू ने कांस्य जीता था।

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स में भारत ने जीता तीसरा गोल्ड मेडल, 41 साल बाद किया घुड़सवारी में कमाल