प्राइवेट जॉब कर रही युवती ने चिनहट में दी फांसी लगाकर जान, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

लखनऊ में सुसाइड

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। चिनहट इलाके में शनिवार को एक युवती के फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवती के जान देने की वजह नहीं पता चल सकी है। पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।

चिनहट पुलिस के मुताबिक बसंत विहार कॉलोनी स्थित सोनी उपाध्याय के मकान में मूल रूप से बिहार के बक्‍सर जिले की निवासी निशा सिंह यादव (26 वर्ष) किराए पर रहती थीं। रोज की तरह आज सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने काफी देर आवाज लगाई, लेकिन इसके बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को इसकी सूचना दी गयी।

यह भी पढ़ें- गोली लगने से CRPF जवान की मौत, हत्‍या-आत्‍महत्‍या में उलझी पुलिस

जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची चिनहट पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर दुपट्टे के फंदे के सहारे पंखे से निशा सिंह की लाश लटक रही थीं। समझा जाता है देर रात किसी समय निशा ने सुसाइड किया होगा, हालांकि मौत का समय व वास्‍तविक कारण पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।

यह भी पढ़ें- युवक ने गोमती नदी में कूदकर दी जान, कार में मिले सुसाइड नोट में परिजनों के लिए कही थीं ये बातें

इंस्‍पेक्‍टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि निशा किराये पर कमरा लेकर अकेले ही लखनऊ में रहते हुए प्राइवेट नौकरी कर रही थीं। पुलिस उसके परिजनों को घटना की जानकारी देने के साथ ही आत्‍महत्‍या के कारणों को पता लगा रही है, घटनास्‍थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।