प्रियंका गांधी से भाजपा को डर, इसलिए उनके उठाए सवालों का नहीं दे पा रही जवाब: राजबब्‍बर

राजबब्‍बर को सजा
राजबब्बर। (फाइल फोटो)

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर  ने रविवार को राज्य की 12 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में उनकी पार्टी सत्तारूढ़ भाजपा को अकेले टक्कर दे सकती है, क्योंकि अन्य विपक्षी पार्टियां डरी हुई हैं। राजबब्‍बर ने आगे कहा कि अगर भाजपा को किसी नेता से डर है तो वह प्रियंका ही हैं, क्योंकि भाजपा प्रियंका की ओर से उठाए गए किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे पा रही है।

मीडिया से बातचीत में राजबब्‍बर ने कहा कि ईमानदारी से देखें तो अगर कोई पार्टी भाजपा से उपचुनाव में लड़ सकती है तो वह केवल कांग्रेस है। बाकी पार्टियां तो घबरायी नजर आ रही हैं। कांग्रेस पूरी गंभीरता से संघर्ष कर रही है और जमीन से जुड़े लोग अब धीरे-धीरे कांग्रेस की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- चिन्‍मयानंद की गिरफ्तारी को प्रियंका ने बताया जनता व प‍त्रकारिता की ताकत

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने ये बयान हमीरपुर तथा प्रदेश की 11 अन्य विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर दिया है। हमीरपुर में 23 सितंबर को जबकि बाकी 11 सीटों पर 21 अक्‍टूबर को उपचुनाव होने हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्र और राज्‍य की भाजपा सरकार के झूठे वादों, प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था, महिलाओं में असुरक्षा की भावना तथा बच्चों के प्रति हो रहे अपराधों को उपचुनाव में मुद्दा बनाएगी। लोग ‘पागल’ नहीं हैं, वह भी सब कुछ देख रहे हैं।

इस दौरान पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी का जिक्र करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर भाजपा को किसी नेता से डर है तो वह प्रियंका ही हैं, क्योंकि भाजपा प्रियंका की ओर से उठाए गए किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे पा रही है। सबसे अहम बात यह है कि लोग प्रियंका की ओर से उठाये जाने वाले मुद्दों से खुद को जोड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- प्रियंका ने उठाएं सवाल, कहा भाजपा से है चिन्‍मयानंद का संबंध इसलिए सुस्‍त है यूपी की पुलिस

राजबब्‍बर ने योगी आदित्यनाथ और मंत्रियों के भारतीय प्रबंधन संस्थान-लखनऊ में आयोजित ‘मंथन’ कार्यक्रम में शामिल होने पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि किसी भी उम्र में ज्ञान हासिल करना अच्छी बात है, लेकिन प्रदेश के लोगों का भाग्य अर्धज्ञानी मंत्रिमंडल के साथ तालमेल बैठाने में लटका हुआ है।

यह भी पढ़ें- बिजली दरों में बढ़ोतरी पर बोलीं प्रियंका, खजाना खाली कर अब जनता पर महंगाई का चाबुक चला रही BJP सरकार