महाराष्‍ट्र की राजनीतिक हाल पर प्रियंका का सवाल, क्या हम जनादेश के खुले अपहरण के दौर में पहुंच चुके

प्रियंका ने सवाल
प्रियंका गांधी। (फाइल फोटो)

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाए जाने व उसके बाद के राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा पर हमला बोला है। साथ ही प्रियंका ने सवाल किया कि क्या देश अब जनादेश के खुले अपहरण के दौर में पहुंच चुका है।

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से ट्वीट कर कहा कि टीवी दिखा रहा है कि भाजपा महाराष्ट्र में संवैधानिक संस्थाओं और संविधान को ठेंगा दिखाते हुए कर्नाटक का खेल फिर से दोहराना चाह रही है।

साथ ही कांग्रेस की नेता ने कहा कि महाराष्ट्र में 12 हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली और उनके लिए भाजपा सरकार की जेब से तो मदद नहीं निकली। वहीं कांग्रेस महासचिव ने सवाल करते हुए कि क्या हम जनादेश के खुले अपहरण के दौर में पहुंच चुके हैं?

यह भी पढ़ें- अहमद पटेल ने आज के दिन को बताया महाराष्‍ट्र के लिए काला धब्‍बा, कहा बीजेपी ने पार की बेशर्मी की हद

बताते चलें कि महाराष्ट्र में चुनाव के बाद से मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा और शिवसेना के रिश्तों मे दरार आ गई है, जिसके बाद शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस से गठबंधन कर सरकार बनाने की रणनीति तैयार की लेकिन, महाराष्ट्र में अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम में राज्यपाल ने शनिवार की सुबह देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री और अजित पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी।

इसके बाद से शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा अपने विधायकों को मुंबई के अलग-अलग होटलों में रखे हुए है। भाजपा की सरकार बनने को लेकर इन तीनों दलों ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया है।

यह भी पढ़ें- जानें रातोंरात बीजेपी ने कैसे पलटी महाराष्‍ट्र CM के कुर्सी की बाजी, कब-कब क्‍या हुआ