देवरिया में पूर्व पंचायत सदस्य सहित छह लोगों की निर्मम हत्या से इलाके में तनाव

पुरानी रंजिश
देवरिया में हत्या के बाद शवों को ले जाती पुलिस।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ/देवरिया। यूपी के देवरिया जिले में जमीन विवाद को लेकर पुरानी रंजिश में छह लोगों की हत्या कर दी गई है। हत्या की इस बड़ी घटना को लेकर पूरे इलाके में दहशत फैल गयी है। जानकारी के मुताबिक देवरिया जिले के रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर छह लोगों की हत्या कर दी गई है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात हैं। पूरे गांव में चीख-पुकार मची है। घटना को लेकर चारों तरफ तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

घटना सोमवार की सुबह करीब सात बजे की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि सुबह-सुबह दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ और विवाद इस कदर बढ़ गया कि ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं। गोली लगने से कई लोगों की मौत हो गई है।मौके पर पहुंची पुलिस ने हालत को संभाला। घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया है और अफरा-तफरी का माहौल है।

यह भी पढ़ें- UP: स्‍वतंत्रता दिवस पर मंदिर परिसर में पति-पत्‍नी की सिर कूंचकर निर्मम हत्या से सनसनी

मिली जानकारी के मुताबिक जमीनी विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पहले हत्या कर दी गई, जिसके बाद नाराज लोगों ने गांव के ही सत्य प्रकाश दुबे के घर में घुसकर पांच लोगों की गोली मारकर जान ले ली। इस घटना में घायल एक लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है की सत्य प्रकाश दुबे और प्रेम यादव के बीच काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था और इसी विवाद में इस खूनी घटना को अंजाम दिया गया है।

यह भी पढ़ें- दोहरे हत्याकांड में पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा