पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त का निधन, ब्रेन सर्जरी के लिए अस्पताल में थे भर्ती

नवीन चावला
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन चावला। (फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) नवीन चावला का शनिवार को निधन हो गया। 79 वर्ष के नवीन की मैक्स हॉस्पिटल में ब्रेन सर्जरी चल रहा थी। इसी दौरान हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। वह भारत के 16वें मुख्य चुनाव आयुक्त थे। नवीन चावला के निधन की खबर से राजनीतिक जगत के में शोक की लहर दौड़ गई।

चुनाव आयोग ने एक पोस्ट कर उनके निधन की जानकारी दी है। साथ ही पूर्व सीईसी एसवाई कुरैशी ने भी नवीन चावला के निधन पर शोक जताया है। साथ हि कहा कि ‘भारत के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त नवीन चावला के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।’ वहीं कुरैशी ने मीडिया को बताया कि वह चावला से करीब दस दिन पहले मिले थे, उस समय चावला ने उन्हें बताया था कि उन्हें ब्रेन सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब वह आखिरी बार उनसे मिले थे, तब वह काफी खुश थे।

वहीं करियर के विषय में बात करें तो नवीन चावला 2005 से 2009 के बीच चुनाव आयुक्त रहे थे और उसके बाद अप्रैल 2009 से जुलाई 2010 तक मुख्य चुनाव आयुक्त रहे। मुख्य चुनाव आयुक्त रहते हुए उनके नेतृत्व में साल 2009 का लोकसभा चुनाव और सात राज्यों के विधानसभा चुनाव हुए। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने चुनावों में कई सुधारों को शामिल किया।

यह भी पढ़ें- पूर्व सीएम मुलायम सिंह के छोटे भाई राजपाल सिंह यादव का निधन

इसमें ट्रांसजेंडर वोटर्स के लिए ‘अन्य’ का विकल्प देना उनके कुछ मुख्य सुधारों में से एक था। इससे पहले ट्रांसजेंडर्स वोटर्स के लिए अलग कैटगरी नहीं होती थी। उन्हें पुरुष या महिला का विकल्प चुनकर ही अपना मत देना होता था। नवीन चावला मदर टैरेसा से भी बहुत प्रेरित थे। उन्होंने मदर टैरेसा की जिंदगी और कार्यों पर एक आधिकारिक जीवनी भी लिखी थी।

यह भी पढ़ें- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर UP में सात दिन का राजकीय शोक घोषित