RSS प्रचारक व BJP नेता हृदयनाथ सिंह का निधन, सीएम ने भाजपा कार्यालय में दी श्रद्धांजलि

हृदयनाथ सिंह का निधन
हृदयनाथ सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते सीएम व अन्‍य वरिष्‍ठ नेता।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक हृदयनाथ सिंह का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। हृदयनाथ सिंह का पार्थिव शरीर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में लाया गया जहां वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

हृदयनाथ का अंतिम संस्कार जौनपुर जिले की शाहगंज तहसील के उनके पैतृक गांव अमावा खुर्द में होगा। वह झारखंड में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री के अलावा काशी और ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री रहे। इससे पहले वह अयोध्या और झांसी के विभाग प्रचारक और हरदोई-पीलीभीत के जिला प्रचारक भी रहे।

यह भी पढ़ें- लखनऊ पूर्वी से भाजपा विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन का निधन, कैंसर का चल रहा था इलाज

जौनपुर निवासी हृदयनाथ सिंह गोरखपुर में पढ़ाई के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। इसके बाद वह आरएसएस के प्रचारक बन गए। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें- हरित क्रांति के जनक डॉ. एमएस स्वामीनाथन का 98 वर्ष की उम्र में निधन