लखनऊ पूर्वी से भाजपा विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन का निधन, कैंसर का चल रहा था इलाज

आशुतोष टंडन का निधन
श्रद्धांजलि अर्पित करते सीएम योगी साथ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सांसद दिनेश शर्मा व अन्य।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक आशुतोष टंडन गोपाल का गुरुवार को निधन हो गया। वह लंबी समय से बीमार चल रहे हैं। 63 वर्षीय गोपाल जी टंडन का मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने आज अपरान्‍ह आखिरी सांस ली। वहीं आशुतोष टंडन के निधन की खबर से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के मुताबिक आशुतोष टंडन कैंसर से जूझ रहे थे। उनके फेफड़े में भी इन्फेक्शन हो गया था और वह डेंगू से भी पीड़ित थे। गुरुवार अपरान्‍ह करीब 12 बजे मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि बीमारी के चलते उन्हें इसी साल जुलाई में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब उन्हें आईसीयू सपोर्ट पर रखा गया था। जिसके बाद उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ था, लेकिन उनकी तबियत फिर से बिगड़ गई।

वहीं गोपाली जी के निधन की जानकारी लगते ही पुराने लखनऊ के चौक स्थित उनके आवास पर तमाम दिग्‍गज नेताओं व कार्यकर्ता का श्रद्धांजलि देने के लिए आज तांता लगा रहा। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने भी आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्‍प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें- MP के राज्‍यपाल व लखनऊ के पूर्व सांसद लालजी टंडन का निधन

बता दें कि आशुतोष टंडन पूर्व राज्यपाल और बीजेपी के दिग्गज नेता लालजी टंडन के बेटे थे और वह वर्तमान में आशुतोष टंडन लखनऊ पूर्वी सीट से भाजपा के विधायक थे। टंडन का परिवार लखनऊ का प्रतिनिधित्व करने वाला एक प्रमुख राजनीतिक परिवार रहा है। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में वे बेहद महत्‍वपूर्ण नगर विकास के कैबिनेट मंत्री और चिकित्सा शिक्षा के कैबिनेट मंत्री रहे।

यह भी पढ़ें- बसपा विधायक सरवत करीम का निधन, मायावती ने जताया शोक

वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी आशुतोष टंडन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा को मजबूती प्रदान की। रक्षा मंत्री ने कहा कि उनके कामों को हमेशा याद किया जाएगा।

दिनेश शर्मा ने जताया दुख

आशुतोष टंडन के निधन पर राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पार्टी ही नहीं बल्कि उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। दिनेश शर्मा ने कहा कि वे जितने लोकप्रिय नेता थे, उससे कहीं भले इंसान थे।

यह भी पढ़ें- यूपी के पूर्व मुख्य सचिव अखंड प्रताप सिंह का निधन