यूपी के पूर्व मुख्य सचिव अखंड प्रताप सिंह का निधन

अखंड प्रताप सिंह

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव व सपा नेत्री जूही सिंह के पिता सेवानिवृत्त आइएएस अखंड प्रताप सिंह का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया है। अखंड प्रताप सिंह के निधन की खबर से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई।

वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव अखंड प्रताप सिंह का निधन, अत्यंत दुखद है। ईश्‍वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतृप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि।

यह भी पढ़ें- यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी का निधन

बता दें कि वर्ष 1967 बैच के आइएएस अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने गृह विभाग के प्रमुख सचिव व एलडीए उपाध्‍यक्ष समेत तमाम महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी थीं। उनकी पुत्री जूही सिंह वर्तमान में समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

यह भी पढ़ें- IPS दीपक रतन का हार्ट अटैक से निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर