संजय सिंह का गंभीर आरोप, जेल में मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सेहत से हो रहा खिलवाड़

संजय सिंह
पत्रकारों से बात करते आप सांसद संजय सिंह।

आरयू वेब टीम। आबकारी नीति घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भोजन और बीमारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच आप के राज्यसभा सदस्य और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने रविवार को गंभीर आरोप लगाया कि जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है।

एक प्रेसवार्ता में संजय सिंह ने कहा कि पहले भाजपा ने आरोप लगाया कि शुगर बढ़ाने के लिए अरविंद केजरीवाल ज्यादा शुगर ले रहे हैं। अब भारतीय जनता पार्टी आरोप लगा रही है कि उन्होंने अपना खाना कम कर दिया है। भला क्यों कोई व्यक्ति अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ करेगा। साथ ही आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- सुनवाई के दौरान कोर्ट में बिगड़ी केजरीवाल की तबीयत, शुगर लेवल गिरा

मालूम हो कि दिल्ली के मुख्य सचिव को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने हाल ही में लिखा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तय खानपान और दवाएं नहीं ले रहे हैं। उन्होंने इस पर अपनी चिंता जाहिर की थी। मुख्यमंत्री फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। तिहाड़ जेल के अधीक्षक ने पत्र व्यवाहर में कहा था कि कई मामले ऐसे आए हैं जब मुख्यमंत्री ने जानबूझकर आवश्यकता से कम भोजन किया है।

यह भी पढ़ें- संजय सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर CBI ने अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार, करेंगे आंदोलन