संजय सिंह का तंज, मसाज देने वाली कंपनियां एग्जिट पोल कराएंगी तो आप जानते हैं क्या होगा हाल

संजय सिंह
प्रेसवार्ता में बोलते संजय सिंह।

आरयू वेब टीम। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को एग्जिट पोल की भविष्यवाणियों को खारिज कर दिया। संजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि मसाज देने वाली, स्पा चलाने वाली कंपनियां अगर एग्जिट पोल कराएंगी तो आप जानते हैं कि एग्जिट पोल का क्या हाल होगा। मैं सभी से केवल यही अनुरोध करूंगा कि वे आठ फरवरी तक इंतजार करें।

प्रेसवार्ता में संजय सिंह ने दावा किया कि आप भारी बहुमत के साथ दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। लोग हमारे द्वारा उठाए गए मुद्दों से सहमत हैं। कई एग्जिट पोल में दिल्ली में सत्तारूढ़ आप पर भाजपा की जीत की भविष्यवाणी की गई, जबकि कांग्रेस को एक और हार का सामना करना पड़ा। मैट्रिज एक्जिट पोल ने राजधानी में कांटे की टक्कर की भविष्यवाणी की है।

यह भी पढ़ें- केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा लेटर, कहा AAP कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे भाजपाई

अनुमान के मुताबिक, भाजपा को 35-40 सीटें मिलेंगी, जबकि आप को 32 से 37 सीटें मिलने का अनुमान है। सर्वे में कांग्रेस को शून्य से एक सीट दी गई है। वहीं पीपुल्स पल्स एग्जिट पोल में कहा गया है कि एनडीए को 51 से 60 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि आप को दस से 19 सीटें मिल सकती हैं। दावा किया गया है कि कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। पीपुल्स इनसाइट एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 40 से 44 सीटें, आप को 25 से 29 सीटें और कांग्रेस को शून्य से एक सीट मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Delhi Election: राष्ट्रपति, राहुल गांधी-सिसोदिया समेत इन नेताओं ने डाला वोट