संजय सिंह ने कहा, अंग्रेजों के फार्मूले बांटों और राज करों पर चल रही भाजपा, तिरंगा शाखा शुरू करेगी AAP

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। आम आदमी पार्टी ने शनिवार को भाजपा पर निशाना साधा है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंग्रेजों के फार्मूले बांटों और राज करों पर चल रही है। भाजपा नफरत फैलाकर देश को कमजोर कर रही, महंगाई आसमान छू रही है, बेरोजगारी के कारण यूपी का नौजवान फांसी लगाकर मर जाता है इस पर चर्चा नहीं हो रही है। स्कूलों और अस्पतालों की बदहाली खुद भारतीय जनता पार्टी के मंत्री स्वीकार कर रहे हैं। बिजली के संकट से पूरा उत्तर प्रदेश त्राहि त्राहि कर रहा है।

आप सांसद ने आगे कहा कि प्रायोजित रूप से नफरत की राजनीति को बढ़ावा दिया जाता है। इससे यूपी और देश की जनता को जागरूक होकर अपनी बुद्धि और विवेक से आगे बढ़ना होगा। बाबा साहब भीम राम अंबेडकर के बनाए गये संविधान के लिए, भारत माता की आन बान और शान के लिए गर्व से तिरंगा हम लोग लहराते है। उस तिरंगे की आन बान शान के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी तिरंगा शाखाओं का निर्माण करेंगी।

महापुरुष पर होगी चर्चा 

संजय सिंह ने कहा कि तिरंगा शाखाओं के माध्यम से हम उत्तर प्रदेश और भारत की जनता को संदेश देना चाहते हैं। हर भारतीय की पहचान तिरंगा निशान भारत का संविधान। इन तिरंगा शाखाओं में भारत का तिरंगा लगाकर कसबो, शहरों और पार्कों में भारत का संविधान हर सभा में पहले पढ़ेंगे, जो सभा आयोजित होगी। जिसमें बाबा साहब, महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह, अशफाक उल्लाह किसी न किसी महापुरुष पर चर्चा होगी। गांव-गांव, शहर-शहर में तिरंगा शाखाएं लगाकर भारत की विशिष्टता की पहचान दिलाने का काम करेंगे। दस हजार शाखा प्रमुख बनाने का लक्ष्य आने वाले छह महीने में पूरा करेंगे।

संजय सिंह ने कहा कि एक जुलाई से तिरंगा शाखाओं का शुभारंभ करेंगे। हर भारतीय की पहचान और भारत का संविधान इस लक्ष्य को आगे लेकर आम आदमी पार्टी आगे बढ़ेगी। नवम्बर दिसंबर में नगर निगम चुनाव 12 हजार वार्ड पूरे उत्तर प्रदश 17 नगर निगम 12000 वार्ड 198 नगर पालिकाएं हैं 448 नगर पंचायत हैं। इन सभी वार्डों में सभी चेयरमैन और मेयर के पद पर आम आदमी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। वार्ड, बूथ, मोहल्ला प्रभारी का गठन करेंगे। 30 घर के ऊपर मोहल्ला प्रभारी बनाएंगे। माइक्रो लेविल पर नीचे से संगठन की शुरुआत ऊपर के लिए होगी। मजबूत संगठन निर्माण करेंगे।

बिजली में बड़ा भ्रष्टाचार…

वहीं बिजली संकट पर भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए संजय सिंह ने कहा कि फ्री बिजली दी नहीं दस से 12 घंटे तक की कटौती कर दी। कोयला कमी का बहाना बनाकर बिजली में बड़ा भ्रष्टाचार कर रही है, इसकी जांच होनी चाहिये। आगे कहा कि भाजपा दोहरी व्यवस्था चला रही है। इसकी जाचं कराई जाए। करोड़ों की जमीन व्यवसाइयों को कौड़ी के भाव दे दी गई। 14 हजार एकड़ भूमि अड़ानी को दी। अडानी को गुजरात में एक रुपया स्क्वायर मीटर में मोदी जी ने दी। जितने पैसे में कंपट ओर लेमन जूस मिलता है उतनी कीमत में जमीन दी।

बुलडोजर राजनीति इनकी हिटलरशाही

इस दौरान सीएम योगी पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में तमाम नेताओं का बड़ी-बड़ी जमीनों पर अतिक्रमण है। बुलडोजर चलाना है तो आदित्यनाथ की सरकार से कहना चाहता हूं कुछ बड़े-बड़े भ्रष्ट व्यवसाइयों की ओर से किये गये अतिक्रमण पर नेताओ, अधिकारियों, पार्षदों ने जो कब्जे किये हैं। योगी सरकार अपने नेताओं से शुरू करे। गरीबों के रोजगार पर बुलडोजर न चलाएं। ये सबको उजाड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की बुलडोजर राजनीति इनकी हिटलरशाही का प्रतीक है इनकी तानाशाही का प्रतीक है। गुंडागर्दी का प्रतीक है। आम आदमी पार्टी इनकी हिटलरशाही के खिलाफ खड़ी होगी।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में विशाल तिरंगा यात्रा निकाल संजय सिंह ने विधानसभा चुनाव से पहले दिखाई UP में AAP की ताकत, योगी सरकार को बताया भ्रष्‍टाचारी