फिर शर्मसार हुआ तहजीब का शहर, सो रहे मजदूर के मुंह पर युवक ने किया पेशाब, विरोध पर पिटाई भी की, Video वायरल

मजदूर पर पेशाब
मजदूर पर पेशाब करता युवक व उसकी गिरफ्तारी की जानकारी देते डीसीपी दुर्गेश कुमार।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। लखनऊ से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने सो रहे मजदूर पर पेशाब कर दिया। दोपहर में खाना खाने के बाद सो गया। उसे जगाने के लिए आरोपित ने उसके मुंह पर पेशाब कर दिया और विरोध पर पिटाई भी की पीड़ित के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक मामला दुबग्गा थाना क्षेत्र के चंदिया खेड़ा का है। यहां राजकुमार रावत अपने परिवार के साथ रहता है। वह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। राजकुमार गिट्टी-मोरंग उठाने और भरने का काम करता है। बताया जा रहा है कि घटना के दिन उसने दोपहर में खाना खाया। खाने के बाद वह जमीन पर लेटा, तभी उसे झपकी आ गई। आरोप है कि इस बीच संजय मौर्या नामक युवक ने उसे जगाने के लिए आवाज दी, लेकिन राजकुमार की नींद नहीं खुली। इस पर नाराज संजय ने उसके मुंह पर पेशाब कर दिया। आरोपित संजय ने इस पेशाब कांड का वीडियो भी बनवाया। साथ ही उसने वह वीडियो दूसरों को भी फॉरवर्ड कर दिया। पूरे मामले में पीड़ित राजकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- महिला पर पेशाब किए जाने के बाद एअर इंडिया का स्‍टाफ को निर्देश, उड़ान के दौरान अनुचित व्यवहार की दें जानकारी

डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार ने बताया दो जून को छंदाईया खेड़ा गांव स्थित मंडी के पीछे सरकारी जमीन पर इसी गांव के निवासी मजदूर राजकुमार रावत व संजू मौर्या ने गिट्टी तोड़ी थीं। मजदूरी करने के बाद दोनों ने शराब पी और राजकुमार वहीं लेटा था। तभी संजू ने उसके चेहरे पर पेशाब कर दिया था। राजकुमार की पत्‍नी की तहरीर पर संजू के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- आदिवासी युवक पर दबंग नेता का पेशाब करना शर्मनाक: मायावती