शिवपाल की कार्यकर्ताओं से अपील, सपा सरकार बनाने के लिए मतभेद भुला बूथ स्‍तर पर जुट जाएं

शिवपाल सिंह यादव
फाइल फोटो।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मंत्र देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया है। साथ ही कार्यकर्ताओं को संबोधित कर स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदेश में खुशहाली लाने का एकमात्र रास्ता सपा सरकार की बहाली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी मतभेद भुलाकर संगठित होकर काम करने की अपील की।

शिवपाल यादव ने कहा कि अभी से बूथ स्तर पर जुट जाएं, ताकि 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बन सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि सपा सरकार में ही समाज के हर वर्ग का भला संभव है, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार से हर वर्ग त्रस्त और दुखी है। कार्यक्रम में डॉ. कप्तान सिंह पाल ने शिवपाल सिंह यादव का माल्यार्पण किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

दरअसल कानपुर देहात जाते समय ककोर (औरैया) पहुंचने पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर ककोर स्थित डॉ. जसवंत सिंह धनगर और डॉ. कप्तान सिंह के क्लीनिक पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। वहीं सड़क मार्ग से गुजरते समय कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

यह भी पढ़ें- सुजीत सिंह होंगे घोसी विधानसभा से सपा प्रत्याशी, शिवपाल यादव ने किया ऐलान

इस अवसर पर जिले के कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से प्रदीप यादव विधायक दिबियापुर, सर्वेश बाबू गौतम जिलाध्यक्ष, डॉ. कप्तान सिंह पाल एवं संजीव धनगर, धर्मेंद्र यादव, उदयवीर सिंह यादव, हिमांशु, सीपू सविता, शीबू पाल एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- SIR के नाम पर बड़ा षड्यंत्र रच रही भाजपा, शिवपाल यादव ने लगाया आरोप