SIR के कारण अब टली यूपी के परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं

एसआइआर
फाइल फोटो।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के चलते दर्जनों बीएलओ की मौत होने के बाद अब इसका असर स्कूलों पर भी पड़ने लगा। एसआइआर में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने के कारण परिषदीय स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षाओं को टाल दिया गया है। पहले जो परीक्षाएं 28 नवंबर से तीन दिसंबर के बीच आयोजित होने वाली थीं। अब वे निर्धारित डेट से आगे दस से 15 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएंगी।

जारी आदेश के मुताबिक परिषदीय स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं पहले 28 नवंबर से शुरू होकर तीन दिसंबर तक चलनी थीं। प्रदेश में पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए एसआइआर का कार्य चल रहा है। इस कार्य में बड़ी संख्या में शिक्षकों की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें- SIR ड्यूटी में लगे एक और BLO ने खाया जहर, KGMU में मौत, SDM-BDO पर लगाया गंभीर आरोप

जिससे शिक्षकों की व्यापक अनुपलब्धता के कारण विभाग को परीक्षाओं की तारीखें आगे बढ़ाने का निर्णय लेना पड़ा है। इस स्थगन के बाद अब स्कूलों को नई तारीखों के अनुसार परीक्षा आयोजन की तैयारी करनी होगी।

यह भी पढ़ें- SIR का जल्दबाजी में अमल, नोटबंदी-कोविड लॉकडाउन की दिलाता है याद: कांग्रेस