अब स्वामी प्रसाद मौर्या ने ‘कांवड़ियों को बताया सत्‍ता संरक्षण में पलने वाले गुंडे, योगी सरकार पर भी उठाया सवाल’

स्वामी प्रसाद मौर्य

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। सेना के जवान की पिटाई करने के साथ ही जगह-जगह तांडव मचा रहे कांवडियों को लेकर योगी सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है। आज इसी क्रम में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी सरकार पर भी सवाल उठाया है। साथ ही पूर्व मंत्री ने कांवड़ियों को सत्ता संरक्षण में पलने वाले गुंडे और माफिया तक कहा है। आरोप लगाकर कहा कि कांवड़िए के भेष में ये पूरे प्रदेश में कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

अपनी जनता पार्टी के प्रदेश स्तरीय बैठक में स्वामी प्रसाद ने कहा कि ये कांवड़िए नहीं है, क्योंकि इनका आराध्य भोला भाला है तो भक्त हिंसक कैसे हुआ। स्वामी प्रसाद ने कहा कि कांवड़िए सत्ता संरक्षण में पलने वाले गुंडे माफिया हैं जो अराजकता फैला रहे हैं। कांवड़िए के भेष में ये पूरे प्रदेश में कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

आगे स्वामी प्रसाद ने कहा कि जिस तरीके से भाजपा सरकार को इस प्रदेश को अराजकता की आग में झोंक रही है। भाजपा संरक्षण प्राप्त गुंडे माफिया और अपराधियों को कानून से खिलवाड़ करने की पूरी छूट दे रही है।

थोड़ी सी गलती हो जाती है तो…

इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि एससी-एसटी व अल्पसंख्यक के किसी भी व्यक्ति से थोड़ी सी गलती हो जाती है तो उस पर दर्जनों मुकदमे हो जाते हैं और घरों पर बुलडोजर चल जाते हैं, लेकिन भाजपा संरक्षित गुंडे पूरे प्रदेश में कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- शर्मनाक: ड्यूटी पर जा रहे सेना के जवान को यूपी में कांवड़ियों ने लात-घूसों से पीटा, Video वायरल

इसके अलावा स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि वर्तमान में जो भारतीय संविधान के साथ छेड़छाड़ हो रही उसे लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक में चर्चा हुई है। जहां अपनी जनता पार्टी की इकाई स्कूलों के मर्ज का विरोध भी किया और कहा बंद स्कूलों के विरोध में बाइक रैली निकलेगी जो सभी विकासखंडों में जाएगी।  इसके साथ ही 2027 के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि 27 के चुनाव में हमारा नारा होगा भाजपा हटाओ देश बचाओ।

यह भी पढ़ें- सावन के पहले ही दिन कांवड़ियों ने कई जगाहों पर मचाया उत्पात, चालक की पिटाई कर किया चक्काजाम