बीजेपी ने परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को सौंपी यूपी की कमान, घोषित किया प्रदेश अध्‍यक्ष

परिवहन मंत्री
स्वतंत्र देव सिंह। (फाइल फोटो)

आरयू ब्‍यूरो, 

वाराणसी/लखनऊ। लोकसभा चुनाव के बाद से खाली हुए उत्‍तर प्रदेश अध्‍यक्ष पद पर आज भारतीय जनता पार्टी ने परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त करर प्रदेश की कमान सौंपी है। महेंद्रनाथ पाण्डेय के नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री बनने के बाद से ही नए अध्‍यक्ष की नियुक्ति को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।

योगी आदित्यनाथ सरकार में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को पार्टी की उत्तर प्रदेश राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से यह घोषणा की गई है। महेंद्र नाथ पांडे अब केंद्र में मंत्री बन चुके हैं और भाजपा की एक व्यक्ति एक पद की नीति के तहत उनकी जगह स्वतंत्र देव सिंह को पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अभी भी स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं।

यह भी पढ़ें- देवरिया से सांसद रह चुके BJP के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र बने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार दोपहर वाराणसी में काशी विश्वनाथ और संकट मोचन मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे। वहीं स्वतंत्र देव सिंह को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और खुशी का माहौल है। परिवहन मंत्री वाराणसी में चल रहे दो दिवसीय बीजेपी प्रशिक्षण में शामिल होने पहुंचे थे। परिवहन मंत्री मीडिया से बातचीत में कहा कि काशी क्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्मेलन में शामिल होने के लिए आए है। इस शिविर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को कार्य करने का तरीका सिखाना है।

यह भी पढ़ें- RSS ने किया बड़ा बदलाव, रामलाल को BJP संगठन महासचिव पद से हटाकर सौंपी ये महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारी