त्रिपुरा के CM का अनोखा दावा, श्रीलंका-नेपाल में सरकार बनाना चाहते थे अमित शाह

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब। (फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने एक अजीबोगरीब बयान दिया है। राज्य की राजधानी अगरतला में बीजेपी के एक कार्यक्रम में बिप्लब देब ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने न केवल देश में बल्कि पड़ोसी देशों जैसे नेपाल और श्रीलंका में भी विस्तार करने की योजना बनाई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अगरतला में भाजपा के कार्यक्रम में बोलते हुए बिप्लब देब ने कहा कि अमित शाह जो उस समय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और उन्होंने भारत में सभी राज्यों में जीतने के बाद विदेश में भी पार्टी के विस्तार के बारे में बात की। देब ने अमित शाह के हवाले से कहा, “हम राज्य के गेस्ट हाउस में बात कर रहे थे जब अजय जामवाल (भाजपा के उत्तर-पूर्वी जोनल सचिव) ने कहा कि भाजपा ने भारत के कई राज्यों में अपनी सरकार बनाई है, जवाब में शाह ने कहा, अब श्रीलंका और नेपाल बाकी है। हमें श्रीलंका, नेपाल में पार्टी का विस्तार करना होगा और सरकार बनाने के लिए वहां जीत हासिल करनी होगी।

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में “एक मुट्ठी चावल” अभियान की शुरुआत कर JP नड्डा ने कहा, बीजेपी बनाएगी सरकार

उन्होंने कहा, “भाजपा केरल में हर पांच साल में वाम दलों और कांग्रेस के बीच सरकार बदलने की प्रवृत्ति को बदल देगी और साथ ही दक्षिणी राज्य में विजेता के रूप में उभरेगी।”

गौरतलब है कि इससे पहले 2018 में देब ने महाभारत युग में इंटरनेट होने की टिप्पणी कर विवाद खड़ा किया था। उन्होंने कहा था, “भारत सदियों से इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहा है। महाभारत में, धृतराष्ट्र अंधा और उन्हें संजय ने युद्ध के मैदान क्या हो रहा था वो सुनाया था। यह इंटरनेट और तकनीक के कारण था। उस दौरान उपग्रह भी मौजूद था।”

यह भी पढ़ें- लखनऊ में बूथ अध्‍यक्षों से जेपी नड्डा ने कहा, सभी पार्टियां परिवारवाद से ग्रस्‍त, भाजपा ही ऐसी…