CAA के खिलाफ UP भवन के सामने प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए 50 से ज्यादा लोग

लोक कल्याण
प्रदर्शन करती महिला को हिरासत में लेतीं पुसिल।

आरयू वेब टीम। राजधानी दिल्ली में उत्तर प्रदेश भवन के सामने शुक्रवार को छात्र और कई संगठनों के लोग ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। नागरिकता कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश में हुए प्रदर्शनों के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध के लिए ये लोग यहां जुटे थे।

प्रदर्शन को देखते हुए लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। यहां मेट्रो नहीं रुक रही थी। सीएए के खिलाफ प्रदर्शन पर बीते हफ्ते गिरफ्तार कर जेल भेजे भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर को रिहा कराने के मांग को लेकर जोरबाग से भीम आर्मी के कार्यकर्ता ने मार्च निकाला। मार्च पीएम हाउस तक जाना था, लेकिन पुलिस ने मार्च को बढ़ने नहीं दिया है। पुलिस ने बताया है कि जोरबाग में हालात सामान्य हैं।

वहीं दिल्ली के शाहीन बाग, जाकिरनगर और जामा मस्जिद पर भी सीएए के खिलाफ आज भी प्रदर्शन किया गया। जुमा की नमाज के बाद सैकड़ों लोग जामा मस्जिद के बार जमा हो गए। कांग्रेस नेता अलका लांबा भी वहां पहुंचींं थीं।

यह भी पढ़ें- बोले अजय कुमार, CAA-NRC का विरोध करने पर योगी सरकार ने जनता पर किया अत्‍याचार, पीड़ितों की आवाज बनेगी कांग्रेस

सीएए इसी महीने में संसद से पास हुआ है। इस कानून में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, जैन, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के शरणार्थियों को नागरिकता का प्रस्ताव है। बिल में मुसलमानों को शामिल नहीं किया गया है।

इस कानून को लेकर कांग्रेस समेत ज्यादातर विपक्षी दल और कई सामाजिक संगठन विरोध कर रहे हैं। देशभर के बड़े विश्वविद्यालयों के छात्र भी इसके खिलाफ सड़कों पर हैं। दिल्ली के जामिया में लगातार छात्र प्रदर्शन कर रहे है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक में इस कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शनों में अब तक कम से कम 20 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- #CAA का विरोध कर रहे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को भेजा गया तिहाड़ जेल