यूपी में 12 IPS अफसरों का तबादला, जानें किसे कहां मिली तैनाती 

आइपीएस अफसर

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी में आइएएस अफसरों के बाद अब आइपीएस अफसरों के ट्रांसफर किया गया है। गुरुवार को 12 आइपीएस अफसरों का स्थानंतरण किया गया है। आइपीएस सागर जैन को डीसीपी पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज बनाया गया है। वहीं आइपीएस -आरआर-2020 बैच के मनोज कुमार रावत को अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) गोंडा से अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सम्भल भेजा गया है।

इसके अलावा आयुष विक्रम सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मेरठ से अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) बहराइच तैनात किया गया है।आइपीएस-आरआर- 2022 बैच के विनायक गोपाल भोसले को सहायक पुलिस अधीक्षक सीतापुर से अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मेरठ, अंतरिक्ष जैन को सहायक पुलिस अधीक्षक मेरठ से अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बुलन्दशहर भेजा गया है।

वहीं ट्विंकल जैन को सहायक पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर से अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ तथा लिपि नागायच को सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद से अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी बनाया गया है। साथ ही राजकुमार मीणा को सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज से अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) मिर्जापुर, ऋषभ रूणवाल को सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) सोनभद्र भेजा गया।

यह भी पढ़ें- यूपी को मिले 21 नए IAS अफसर, देखें किसे मिली कहां तैनाती

इसी क्रम में आलोक कुमार को सहायक पुलिस अधीक्षक संभल से अपर पुलिस अधीक्षक (नगर पूर्वी) प्रतापगढ़, डॉ. ईशान सोनी को सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी से अपर पुलिस अधीक्षक जालौन तथा मयंक पाठक को सहायक पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ से अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सहारनपुर तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी में 27 IPS अफसरों का तबादला, रामपुर-मऊ व चंदौली समेत 13 जिलों के बदले कप्तान