आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी में एक बार फिर तबादले का सिलसिला शुरू हो गया है। पांच आइपीएस अफसरों का ट्रांसफर के बाद ने बुधवार को चार आइपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इस तबादले में आइपीएस विजय सिंह मीना को लखनऊ से सीतापुर भेजा गया है। साथ ही सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना नया कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।
उत्तर प्रदेश शासन की ओर से री आदेश के अनुसार, 1996 बैच के आइपीएस विजय सिंह मीना अब तक अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष जांच, उत्तर प्रदेश लखनऊ के पद पर थे, उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, पीटीसी सीतापुर बनाया गया है। इसी तरह 2006 बैच के आइपीएस आकाश कुलहरि को पुलिस महानिरीक्षक, लोक शिकायत से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक (डीआइजी) झांसी की जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी पढ़ें- यूपी में पांच सीनियर IPS अफसरों का तबादला, जानें किसे मिली कहां तैनाती
वहीं 2009 बैच के आइपीएस केशव कुमार चौधरी को पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी के पद पर तैनात थे। जिन्हें अब अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा 2010 की आइपीएस कल्पना सक्सेना अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद से पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ बनाया गया है। इससे पहले मंगलवार को पांच आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। इस तरह 24 घंटे में नौ अफसरों का तबादला हुआ।



















