यूपी में जेपी नड्डा ने किया ‘बूथ विजय अभियान’ का आगाज, कहा, कार्यकर्ता हमारी ताकत, सरकार ने तोड़े विकास के सारे रिकॉर्ड

बूथ विजय अभियान
कार्यक्रम को संबोधित करते जेपी नड्डा।

आरयू ब्यूरो,लखनऊ। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में विकास के सारे रिकॉर्ड तोड़ा है। अब इसको आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संगठन की है। इसको आगे हमें बूथ से लेकर यूथ तक पहुंचना है, इसका हमें बड़ा लाभ होगा और इसके बाद तो उत्तर प्रदेश में पुन: प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा का सरकार बनना तय है। हमारे सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं की शक्ति ही हमारे लिए अमूल्य है।

उक्त बातें शनिवार को भाजपा के ‘बूथ विजय अभियान’ का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगाज कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कही। यह अभियान विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर मतदान के दिन तक चलेगा। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं।

यह भी पढ़ें- सार्वजनिक स्थानों पर गणेश प्रतिमा स्थापना पर रोक, CM योगी का निर्देश कोविड प्रोटोकाल का कराएं सख्ती से पालन

साथ ही नड्डा ने कहा कि आज मुझे बूथ विजय अभियान में आप सबके साथ शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैं अपनी ओर से और पार्टी की ओर से आप सबका धन्यवाद करता हूं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश की महान संस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक समृद्धि को अक्षुण्ण रखते हुए इसके संरक्षण, संवर्धन के लिए अथक प्रयास किए हैं।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: मायावती ने अब मुख्‍तार अंसारी को माफिया बता काटा विधानसभा टिकट, BSP सरकार बनने पर सख्‍त कार्रवाई की भी कही बात

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के 70 वर्षों में कृषि के विकास और किसानों के कल्याण के लिए जितना काम नहीं हुआ उससे कहीं अधिक काम पिछले साढ़े सात वर्षों में प्रधानमंत्री जी ने करके दिखाया है। एमएसपी पहले भी थी, है और रहेगी, किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं।

उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार ने ही किसानों को देश में कहीं भी मनपसंद मूल्य पर अपनी फसल बेचने की आजादी दी है, किसानों के लिए तीन हजार रुपये मासिक पेंशन की व्यवस्था की। मोदी सरकार ने ही कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर में व्यापक सुधार के लिए एक लाख करोड़ रुपये का पैकेज दिया।