यूपी में DIG-SP समेत 11 IPS अफसरों का तबादला, जानें किसे मिली कहां तैनाती

आइपीएस तबादला

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी में शुक्रवार को 11 आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जिसमें कई आइपीएस अधिकारियों को अब महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती दी गई है। इस तबादले में नोएडा पुलिस में कार्य कर चुके विनीत जायसवाल और डॉक्टर अजयपाल शर्मा भी शामिल हैं। आइपीएस अजय पाल शर्मा को जौनपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वह अभी तक यूपी डायल 112 में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य कर रहे थे।

इसके अलावा विनीत जायसवाल को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी है। वह अभी तक पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पद पर कार्य कर रहे थे, जबकि आइपीएस अनंत देव पुलिस उपमहानिरीक्षक मुख्यालय से पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज बनाए गए हैं। इन आइपीएस अधिकारियों के अलावा उत्तर प्रदेश में आठ अन्य अफसरों का भी तबादला किया गया है।

यह भी पढ़ें- UP में 22 IPS अफसरों का तबादला, इटावा-बलरामपुर समेत कई जिलों के बदले कप्तान, जानें किसे मिली कहां तैनाती
इनका हुआ तबादला-

आइपीएस अजय साहनी पुलिस अधीक्षक जौनपुर से पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर बनाए गए।

आइपीएस पवन कुमार पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स भेजे गए।

आइपीएस शिवहरी मीणा पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक साइबरक्राइम बनाए गए।

आइपीएस रोहन प्रमोद बोत्रे पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन बनाए गए।

आइपीएस दिनेश त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक डायल 112 बनाए गए।

आइपीएस कमलेश कुमार दीक्षित पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक रूल्स एंड मैनुअल बनाए गए।

आईपीएस जयप्रकाश सिंह पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक सुरक्षा मुख्यालय बनाए गए।

महिला आइपीएस सुनीति पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक प्रशासन मुख्यालय पुलिस महानिदेशक बनाई गई।

यह भी पढ़ें- यूपी में तीन IAS अफसरों का तबादला, अरविंद मलप्पा बंगारी बनें DM मुजफ्फरनगर